Headlines

सिंगरौली में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान आकाशीय बिजली गिरी:टिकट गांव में 8 साल की बच्ची समेत 7 झुलसे; घायलों को गोदी में लेकर गए परिजन




सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के टिकट गांव में बुधवार को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से महिला, पुरुष और बच्चों समेत 7 लोग झुलस गए। घायलों में 8 साल की बच्ची और दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुंदवार चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस और 112 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए देवसर अस्पताल पहुंचाया। तस्वीरें देखिए… हालत खतरे से बाहर अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद पुलिस ने लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। एसपी षियाज केएम ने लोगों से बारिश के दौरान खुले में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। ये हुए घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *