Headlines

सिट्रोएन बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन भारत में लॉन्च:शुरुआती कीमत ₹8.75 लाख; यू और प्लस ट्रिम्स में अवेलेबल, 10.25-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स




सिट्रोएन ने अपनी कूपे SUV बेसाल्ट X का नया ‘कम्फर्ट एडिशन’ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन को मिली सफलता के बाद कंपनी ने अब बेसाल्ट X को भी कम्फर्ट एडिशन का ट्रीटमेंट दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 1. ‘यू’ और ‘प्लस’ ट्रिम्स में अवेलेबल बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स- ‘यू’ और ‘प्लस’ ट्रिम्स में पेश किया है। इस नए एडिशन के साथ ‘कम्फर्ट AXS’ पैक दिया गया है। यह पैकेज कार के इंटीरियर और फीचर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम और सुविधाजनक बनाता है। 2. केबिन और इंटीरियर फीचर्स कंपनी ने नई बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन के इंटीरियर में कई बड़े अपडेट्स दिए हैं… 3. इंजन और परफॉर्मेंस कार के इंजन या गियरबॉक्स में कंपनी ने कोई मेकैनिकल बदलाव नहीं किया है। यह अपने स्टैंडर्ड इंजन ऑप्शंस के साथ ही उपलब्ध रहेगी। 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन: बेस वेरिएंट में 1.2-लीटर का इंजन मिलता है, जो 81 BHP की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन: इसके ‘प्लस’ ट्रिम में ज्यादा पावरफुल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट दी गई है, जो 108 BHP की पावर और 190 Nm का टॉर्क देती है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है। 4. सिट्रोएन बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन: स्पेसिफिकेशन्स क्या होता है ‘ड्यूल डैशकैम’ और कार में यह क्यों जरूरी है? ड्यूल डैशकैम : यह एक ऐसा कैमरा सेटअप होता है जिसमें एक कैमरा कार के आगे की सड़क और दूसरा कैमरा पीछे की गतिविधियों को एक साथ रिकॉर्ड करता है। किसी दुर्घटना, रोड रेज या चोरी के समय यह फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर देता है। इंश्योरेंस क्लेम पास कराने और कानूनी कार्रवाई में यह अहम भूमिका निभाता है। सिट्रोएन बेसाल्ट X में यह फीचर इन-बिल्ट/फैक्ट्री-फिटेड कम्फर्ट पैक के तहत दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *