Headlines

सितंबर 2024 में टूटा था 43 साल का रिकॉर्ड:गोरखपुर में एक दिन में 153 मिमी बारिश हुई, 2026 सिर्फ में 66 मिमी बरसात




गोरखपुर में इस साल सितंबर की बारिश निराश कर रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महीने में अब तक केवल 66 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि साल 2024 में सितंबर महीने में 43 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा था। जब एक दिन में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं इससे पहले सितंबर 2022 में 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा था जब 24 घंटे के अंदर 144 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि इस महीने की औसत बरसात 221 मिमी मानी जाती है। 2020 में सबसे अधिक 289.9 मिमी बारिश हुई विभाग के अनुसार पिछले 6 वर्षों में सितंबर 2020 में सबसे अधिक 289.9 बारिश दर्ज की गई थी, जो औसत से लगभग 68.9 मिमी ज्यादा थी। उस साल 24 सितंबर को महीने में सबसे अधिक बरसात 66.2 मिमी हुई थी। जो इस साल के अब तक पूरे महीने के अनुपात से भी ज्यादा है। वहीं 2021 के सितंबर महीने में जिले में 218.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। उस साल 16 सितंबर को सबसे अधिक 96.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2022 में 15 तारीख को 24 घंटे के अंदर 144 मिमी का रिकॉर्ड टूटने के साथ ही पूरे महीने में करीब 226.4 मिमी औसत बरसात दर्ज की गई थी। 2023 में 138 मिमी बरसात हुई
रिकॉर्ड के मुताबिक सितंबर 2023 में 138 मिमी बारिश दर्ज गई थी। जबकि औसत बरसात 221 मिमी से 278 मिमी माना जाता है। इस लिहाज से सितंबर 2023 में सामान्य से काफी कम वर्षा (लगभग आधी) हुई थी। 2024 में औसत से अधिक हुई बारिश
IMD के रिकॉर्ड के अनुसार 2024 में बारिश की स्थिति काफी अच्छी देखने को मिली थी। इस साल सितंबर महीने में 304 मिमी बारिश हुई थी। इस महीने में 28 सितंबर को एक दिन के ही अंदर सबसे अधिक 153 मिमी की बारिश दर्ज की गई थी। जिसकी वजह से 43 साल का रिकॉर्ड टूटा था। इससे पहले 1981 में इस तरह की बरसात देखने को मिली थी। पिछले साल भी कम हुई थी बरसात
जबकि पिछले साल यानि 2025 में सितंबर महीने में 125.8 मिमी बारिश हुई थी जो औसत से करीब 43% कम थी। विभाग की ओर से जिले में कुल बारिश को कमी वालों जिले में रखा गया था। 2012 सबसे गीला और 2015 सबसे सूखा साल रहा
वहीं अगर अब तक बारिश की सबसे अधिक बारिश और सबसे कम बारिश की बात करें तो विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2012 में सबसे अधिक 442 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि सबसे कम सितंबर 2015 में मात्र 34 मिमी बारिश हुई थी। सितंबर के अंत में अच्छी बरसात की संभावना मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है कि इस साल सुपर अल नीनो का असर होने की वजह से बारिश औसत से कम हुई है। हालांकि सितंबर के अंत में अच्छी बरसात की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *