Headlines

सिमरिया सिक्सलेन गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगाई जाए:सिमरिया गांव में हुई आमसभा, बेगूसराय में संघर्ष समिति बनाने का लिया निर्णय




सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सिमरिया गांव में आम सभा का आयोजन किया गया। मां भगवती धर्मशाला में आयोजित आम सभा की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह और संचालन सचिव संजीव फिरोज ने किया। सर्वसम्मति से सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगवाने के लिए संघर्ष समिति बनाने का निर्णय लिया गया। आमसभा में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए हम लोग हर संभव संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। साहित्यकार डॉ. रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि सिमरियावासियों का संकल्प है कि राष्ट्रकवि के गांव सिमरिया को साहित्यिक तीर्थभूमि बनाना है।
मूर्ति स्थापना की मुहिम को तेज करने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी पर पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि सिमरियावासी अपने महापुरुष को सिर्फ याद ही नहीं करते हैं, बल्कि उनसे प्रेम भी करते हैं। दिनकर की मूर्ति स्थापना की मुहिम को तेज करने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी पर है। इसके लिए हम साहित्यिक तरीके से, विचार से, आचरण से सरकार को मनवाने की कोशिश करेंगे। दिनकर स्मृति विकास समिति के उपाध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि यह सिर्फ सिमरिया की नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की लड़ाई है। दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आज सिमरिया गोलंबर को मल्हीपुर गोलंबर बनाने की साजिश चल रही है। हमें संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है, तभी हम सिमरिया को साहित्यिक तीर्थ भूमि बना पाएंगे।
आगे की रणनीति अगली बैठक में होगी आमसभा को सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी, राधारमण राय, राजेंद्र राय नेताजी, दिनकर स्मृति विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह, दीपक पोद्दार आदि ने संबोधित किया। आम सभा के अंत में संगठन को व्यापक रूप देने और आगे की रणनीति बनाने का निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, कृष्ण मुरारी एवं दीनबंधु कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *