![]()
सिरसा के प्राइवेट अस्पताल के बाहर मृतक के परिजनों द्वारा प्रदर्शन मामले में नया मोड़ आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मृतक के परिजनों ने सफाई दी है और कहा, वे डॉक्टर की कार्रवाई से संतुष्ट है और कोई नाराजगी नहीं है। वीडियो में मृतक के परिजन व रिश्तेदार और डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ साथ में मौजूद दिख रहा है। मृतक युवक के परिजनों की ओर से जारी वीडियो में सुनील ने कहा, मेरे कजिन ब्रदर की मौत हुई थी। इसके लिए हमने डॉ. अनुज डुमरा के डीएमसी अस्पताल में रोष प्रदर्शन किया था। इसके लिए डॉ. अनुज से मिले और उनके साथ मीटिंग की और उनसे इस पर स्पष्टीकरण मांगा था। डॉ. अनुज इस मामले में मेडिकल लैंग्वेज में स्पष्टीकरण दिया और अच्छे तरीके से समझाया है। इस स्पष्टीकरण से हम संतुष्ट है और जो कुछ भी हुआ है, इसके लिए खेद है। डॉक्टर साहब की कार्रवाई से हम संतुष्ट है और इन्होंने जो भी स्पष्टीकरण दिया है। अब हमारे में कोई भी रोष प्रदर्शन नहीं है। यह वीडियो परिजन और डॉक्टर के साथ हुई गुप्त मीटिंग के बाद जारी हुआ है। परिजनों ने कोई कार्रवाई न करवाने का आश्वासन दिया है। परिजन बोले, पोस्टमार्टम नहीं करवाया जब रविवार सुबह इस बारे में मृतक परिजनों से फोन पर संपर्क किया तो बताया कि, डॉक्टर ने सॉरी फील (गलती महसूस करना) कर ली थी। इस पर वे बॉडी को लेकर अपने घर आ गए और कल शनिवार को देर शाम होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो रहा। ऐसे में आज रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसलिए उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। 4 बहनों का इकलौता भाई था परिजनों ने बताया, जेकअप उर्फ विक्की हेयर सैलून का काम करता था। उसका करीब डेढ़ साल का एक बेटा है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वो ही घर गुजारा चल रहा था। उसके जाने से परिवार की जिम्मेदारी माता-पिता पर आ गई है। जेजे कॉलोनी निवासी युवक को थी पथरी की शिकायत मृतक विक्की शहर की जेजे कॉलोनी का रहने वाला था। उसे पथरी की शिकायत थी। परिजनों ने 6 दिन पहले उसका ऑपरेशन शहर के डीएमसी अस्पताल में करवाया था। ऑपरेशन के बाद युवक को छुट्टी मिल गई और परिजन उसे घर ले जाया गया। 6 दिन बाद शनिवार सुबह उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई और उसे दूसरे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि वहां भी युवक को समय पर इलाज नहीं मिला और उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। बठिंडा पहुंचने पर डॉक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद किया था प्रदर्शन, लगाए थे गंभीर आरोप विक्की की मौत के बाद परिजन वापस सिरसा के निजी अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किया जाता रहा, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला। परिजनों ने डॉक्टरों पर आपसी मिलीभगत का आरोप भी लगाया। पुलिस ने उनको समझाया और शांत करवाया था। आरोप लगाया कि उन्हें करीब 24 घंटे तक अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर लगवाए गए। इसी बात को लेकर गुस्साए लोगों ने शनिवार शाम को अस्पताल के गेट पर पत्थरबाजी की। इस पर डॉ. अनुज का कहना था कि युवक उनके पुराने परिचित परिवार से था और उसके पिता का भी पहले ऑपरेशन हो चुका है। उसे काला पीलिया की शिकायत थी। परिवार ने उसके नशे की आदत के बारे में भी बताया था। उनके कहने पर ऑपरेशन किया था। घर जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और हमने तो इनकी डॉक्टर से बात कर एंबुलेंस मुहैया करवाकर मदद की थी।
Source link
सिरसा प्राइवेट अस्पताल प्रदर्शन मामले में नया मोड़, वीडियो वायरल:मृतक के परिजनों की सफाई, कहा-डॉक्टर की कार्रवाई से संतुष्ट, कोई रोष नहीं
