![]()
हरियाणा के सिरसा जिले में आज शुक्रवार शाम को नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जोड़कियां के पास कुतियाना माइनर फिर टूट गई। इससे करीब 30 एकड़ में नरमा और मूंग की फसल पानी में डूब गई, जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। अभी तक माइनर का बहाव रूक नहीं पाया है, जिससे बंध नहीं रहा। देर रात तक ग्रामीण माइनर का टूटा किनारा बांधने में जुटे रहे। माइनर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह और जेई विशाल मौके पर पहुंचे। माइनर को नहराना हेड से बंद करवाया गया। सात दिन पहले भी यह माइनर टूटी थी। इसके टूटने से जमाल और कुताना गांवों में पीने के पानी की भी दिक्कत हो रही है, ग्रामीणों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव जोड़कियां के पूर्व सरपंच देवतराम के खेत के पास बर्जी नंबर 56700 पर माइनर अचानक टूट गई। किसानों ने बताया कि जहां से यह टूटी है, वहां कोर्ट से स्टे होने के कारण नई लाइन नहीं बन पाई थी। यह हिस्सा काफी कमजोर था। माइनर को ठीक करने का काम शुक्रवार दोपहर बाद शुरू कर दिया गया है। टूटने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बहाव तेज होने से मिट्टी खिसकती गई माइनर में पानी का बहाव इतना तेजा था कि धीरे-धीरे किनारे से मिट्टी खिसकती गई और कटाव ज्यादा हो गया। 25 से 30 फुट से ज्यादा दूरी तक कटाव होने से किसान बांध नहीं पाए। किसानों की मांग है कि प्रशासन द्वारा इसे सही करवाकर मजबूत तरीके से बांध दिया जाए, ताकि दोबारा से कटाव न हो। इसके आसपास में ग्वार एवं नरमा की फसल थी, जिसमें काफी नुकसान होगा। इसका शनिवार सुबह ही पता चल पाएगा।
Source link
सिरसा में कुतियाना माइनर फिर टूटी, 30 एकड़ फसल डूबी:पानी के तेज बहाव से बढ़ा कटाव, किनारा बांधने में जुटे किसान; पेयजल संकट
