Headlines

सिरसा में पूर्व मंत्री बीरेंद्र-बृजेंद्र सिंह का दौरा स्थगित:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बुलाई 9 को मीटिंग, विरोध पर MLA गोकुल ने दी थी चेतावनी




सिरसा के कांग्रेस भवन में कल 9 अगस्त को होने वाली मीटिंग के लिए कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का दौरा स्थगित हो गया है। जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल के बुलावे पर सिरसा में कार्यकर्ताओं के साथ प्रोग्राम रखा था, जोकि अब नहीं होगा। उनकी ओर से अगली तिथि भी तय नहीं की है। इसकी अधिकारिक पुष्टि भी हो गई है। सूत्रों की मानें तो इस दौरे को लेकर सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के बीच बातचीत हुई थी, जिसके बाद ये स्थगित हो गया। उनके इस दौरे से यहां के तीनों कांग्रेस विधायकों में भी नाराजगी चल रही थी। बकायदा विधायक गोकुल सेतिया ने पोस्ट डालकर एवं मीडिया को दिए बयान में चेतावनी दी थी कि मैं किसी के इलाके में दखलअंदाजी नहीं करता तो अगर मेरे इलाके में कोई ऐसा करेगा तो सहन नहीं होगा। सिरसा आकर राजनीति करे तो मैं भी उचाना जाकर चूल लगाने का काम करूंगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष पिछले कई दिनों से जिले के सभी हलकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को 9 तारीख को कांग्रेस भवन में होने वाली मीटिंग के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी मीटिंग के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों का चयन किया जाना है। मगर अब इस मीटिंग में वे दोनों ही नहीं आ रहे। वहीं, इस पर जिलाध्यक्ष की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इससे वर्करों में संशय बना हुआ है। आगे बड़ा प्रोग्राम रखेंगे : मामले में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के मीडिया प्रभारी उदयवीर पूनिया का कहना है कि सिरसा में 9 तारीख वाले प्रोग्राम को एक बार स्थगित कर दिया है। अभी अगला प्रोग्राम तय नहीं हुआ है। जल्द ही सिरसा में कोई बड़ा प्रोग्राम रखेंगे। सिरसा जिला कांग्रेस के लिए बड़ा गढ़ है और वहां के वर्करों से मीटिंग कर पार्टी को मजबूत करना ही उद्देश्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *