Headlines

सिरसा में 54 लाख की हेरोइन समेत तस्कर काबू:ग्राहक के इंतजार में खड़ा था, आरोपी की स्कूटी को जब्त किया




सिरसा जिले में सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम 550 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 54 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। एचपीएस ललित कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम गश्त और अपराध रोकथाम के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी पर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर ओढ़ा-कैंचियां कालांवाली के पास खड़ा है। तलाशी के दौरान बरामद हुई हेरोइन सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और आरोपी हरमीत सिंह को स्कूटी सहित पकड़ लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 270 ग्राम 550 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हेरोइन और स्कूटी को जब्त कर लिया है। आरोपी हरमीत सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नेटवर्क की जांच कर ही पुलिस पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई कहां की जानी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्कर कौन हैं। पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करों और उनकी पूरी सप्लाई चेन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *