Headlines

सीतामढ़ी में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:3 महीने की गर्भवती थी, फंदे से लटकी मिली बॉडी




सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के नन्दवारा गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नन्दवारा गांव निवासी कुमार भगत की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वह करीब तीन महीने की गर्भवती थी। मौत का कारण साफ़ नहीं परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर पूजा कुमारी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर बैरगनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में अभी तक पुलिस को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *