Headlines

सीतामढ़ी में महंत संदीप दास पैतृक गांव पहुंचे:काफिले के साथ भव्य स्वागत, 12 साल में छोड़ा था घर




अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर की उज्जैनिया पट्टी के महंत संदीप दास जी महाराज बुधवार को अपने पैतृक गांव सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड स्थित मारर गांव पहुंचे। उनके पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में सैकड़ों वाहनों का काफिला शामिल था। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। जयकारों से पूरा इलाका भक्ति से भर गया। संदीप दास जी महाराज ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में घर-परिवार छोड़कर बैरागी जीवन अपना लिया था। इसके बाद उनका जीवन पूरी तरह संत परंपरा और धर्म साधना को समर्पित हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि गणेश दास जी महाराज उनके गुरु हैं। वे महंत रमेश दास जी महाराज के वरिष्ठ शिष्यों में से एक रहे हैं। भीड़ देखकर संदीप दास जी महाराज भावुक अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के पूर्व महंत संतराम दास जी महाराज के निधन के बाद, जुलाई में संत समाज की सहमति से संदीप दास जी महाराज को उज्जैनिया पट्टी का महंत बनाया गया था। महंत बनने के बाद वे पहली बार अपने गृह जिले में आए हैं। पैतृक गांव पहुंचने पर इतनी भीड़ देखकर संदीप दास जी महाराज भावुक हो गए। पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात – महाराज उन्होंने कहा, “आज जब मैं अपने पैतृक गांव पहुंचा हूं तो बेलसंड का पूरा इलाका प्रयागराज के संगम जैसा लग रहा है। यहां भक्तों का समागम हो गया है। लोगों का इतना प्रेम और आशीर्वाद मिलना मेरे लिए खास बात है।” उन्होंने यह भी कहा कि सीतामढ़ी में एक भव्य सीता मंदिर बन रहा है, यह उनके लिए खुशी की बात है। मां जानकी की धरती पर इस तरह का भव्य धार्मिक स्थल बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। महंत के स्वागत में गांव से लेकर मुख्य सड़क तक लोगों की भीड़ लगी रही। कई जगहों पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले और लगातार हो रही फूलों की बारिश से बेलसंड का माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्सव जैसा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *