Headlines

सीतामढ़ी में DM का सरप्राइज इंस्पेक्शन:बोले- रिश्वत मांगने वाले का नाम-सबूत दीजिए, जेल भेज दूंगा




सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) रिची पांडे के औचक निरीक्षण से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम ने बाइपास सड़क निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और प्रखंड कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान एक पत्रकार ने राशन कार्ड बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी को बैरगनिया में बाइपास सड़क निर्माण की धीमी गति को लेकर स्थानीय लोगों से शिकायतें मिली थीं। अनावश्यक रेफरल से बचने की वार्निंग उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी के ठेकेदार से प्रगति रिपोर्ट मांगी। कार्य की धीमी रफ्तार पर डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई और निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीएम ने बैरगनिया पीएचसी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने का निर्देश दिया। हल्की बीमारियों में भी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और अनावश्यक रेफरल से बचने की चेतावनी दी। नाम और सबूत दीजिए, तुरंत जेल भेजूंगा – DM निरीक्षण के दौरान, डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकारी कार्यालयों में जनता के काम को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और किसी भी व्यक्ति को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें। राशन कार्ड बनाने के नाम पर 2000 रुपये की मांग के सवाल पर डीएम ने कहा, “आप नाम और साक्ष्य भेजिए, तुरंत जेल के भीतर भेजने का काम करूंगा।” बाद में, डीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की। लापरवाही या भ्रष्टाचार होने पर कड़ा एक्शन उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी रोकने और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रिची पांडे ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता के काम में लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *