Headlines

सीतामढ़ी-SI पर युवक को 4-5 थप्पड़ मारने का आरोप:महिला और युवक ने SP से जांच की मांग, पुलिस बोली-'सभी आरोप बेबुनियाद'




सीतामढ़ी के मटियार खुर्द गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है। एक युवक ने सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार पर थाना परिसर में 4-5 थप्पड़ मारने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक ने एसपी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने युवक के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। घर में घुसकर चाचा-चाची से मारपीट का आरोप एसपी को दिए आवेदन में मटियार खुर्द निवासी मणि भूषण कुमार ने बताया कि 21 सितंबर की शाम करीब 5 बजे सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार पुलिसकर्मियों के साथ उनकी चाची संजीरा खातून के घर पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर उनके चाचा-चाची के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसके बाद दोनों को थाना चलने के लिए कहा गया। कार्रवाई का कारण पूछने पर थप्पड़ मारने का आरोप मणि भूषण के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह कुछ ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारी से कार्रवाई का कारण पूछा। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान सब-इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने उन्हें 4-5 थप्पड़ मारे, जिससे वह जमीन पर गिर गए। युवक ने थाना परिसर में धमकी देने का भी आरोप लगाया है। CCTV फुटेज और पुलिसकर्मियों के बयान की मांग मणि भूषण ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कराने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। पुलिस बोली- शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई इधर, पुलिस ने लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस के अनुसार, पहले एक शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान संबंधित दोनों बच्चों को बरामद कर उनकी मां को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई को गलत तरीके से पेश करते हुए पुलिस अधिकारी पर मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। अब युवक की ओर से की गई शिकायत और पुलिस के दावे के बीच वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *