Headlines

सुपरओवर में रूद्रा वॉरियर ने जीता क्रिकेट फाइनल मैच:अधिवक्ताओं ने लगाए चौके-छक्के, कल खेलेंगे कैरम- शतरंज




पाली में अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘गेम्स खेल संगम’ में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस स्कूल जाडन में किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिताएं शाम 5 बजे तक चली। कुल पांच टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। बार चैलेंजर्स जीती; अरशद ने बनाए 76 रन अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि पहले मुकाबले में बार चैलेंजर्स ने कप्तान प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में रुद्रा वॉरियर को 129 रन का लक्ष्य दिया। रुद्रा वॉरियर्स की टीम 85 रन ही बना सकी। बार चैलेंजर्स की ओर से अरशद ने शानदार 76 रन बनाए, जबकि ओपनर कुलदीप सिंह 45 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। बिना विकेट गंवाए 159 बना डाले दूसरे मुकाबले में अधिवक्ता रॉयल इलेवन ने बिना विकेट गंवाए 159 रन का स्कोर बनाया। जवाब में ब्लैक कोट वॉरियर्स की टीम 64 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाज अदनान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए। तीसरे मैच में एडवोकेट वॉरियर्स की टीम 45 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में अधिवक्ता रॉयल इलेवन ने बिना विकेट गंवाए 46 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सुपर ओवर में रुद्रा वॉरियर्स ने मारी बाजी फाइनल मुकाबला अधिवक्ता रॉयल इलेवन और रुद्रा वॉरियर्स के बीच हुआ। रुद्रा वॉरियर पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिवक्ता रॉयल इलेवन ने भी निर्धारित ओवर में 66 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया।
इसके बाद हुए सुपर ओवर में अधिवक्ता रॉयल इलेवन ने 5 रन बनाए। जवाब में रुद्रा वॉरियर ने 6 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल अपने नाम कर लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का संयोजन अधिवक्ता सद्दाम काजी ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष पी.एम. जोशी, सचिव मुकुल सोनी, लोक अभियोजक सुमेर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता साबिर चितारा, डॉ. चंद्रभानु राजपुरोहित और उपाध्यक्ष जबर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। यह यह होंगे मुकाबले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *