Headlines

सुल्तानपुर में रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मैजिक से हुई भिड़ंत, 15 लोग घायल; इनमें 13 यात्री शामिल




सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात एक रोडवेज बस और मालवाहक मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में सहेलखा-खालिसपुर के बीच किमी 154 पर हुए इस हादसे में कुल 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 रोडवेज बस यात्री और मालवाहक मैजिक के दो लोग (चालक/क्लीनर) शामिल हैं। रोडवेज बस लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थी।
मालवाहक मैजिक में सवार घायलों की पहचान राजू हरिजन (लगभग 20 वर्ष, निवासी लाला का पुरवा, हालियापुर, सुल्तानपुर) और जय गोपाल साव (लगभग 36 वर्ष, निवासी दीपनगर, नालंदा, बिहार) के रूप में हुई है।
रोडवेज बस में घायल यात्रियों में आयुष वर्मा (21, जौनपुर), अंजू मिश्रा (30, बलिया), अमरीश यादव (34, अंबेडकरनगर), रवि शंकर पटेल (35, मऊ), विशाल सिंह (24, अंबेडकरनगर), रमेश कुमार (40, सुल्तानपुर), सिकंदर (34, सुल्तानपुर), विजय प्रकाश सिंह (32, मऊ), मो. अदनान (28, आजमगढ़), शाहिन खातून (54, आजमगढ़), मो. सादिक (60, आजमगढ़), अमन शर्मा (30, आजमगढ़) और पंकज सिंह (21, मऊ) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे राहत टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दोस्तपुर भेजा। सीएचसी दोस्तपुर में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अंबेडकरनगर रेफर किया गया। फार्मासिस्ट डॉ. हेमंत वर्मा और वेद प्रकाश सिंह ने घायलों की देखभाल में सहयोग दिया।
थाना प्रभारी नारद मुनि, सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह और कूरेभार थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह रात 2:00 बजे तक मौके पर मौजूद रहे। घायलों को रेफर करवाने के बाद, उन्होंने बचे हुए यात्रियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अन्य बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
एक यात्री के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मैजिक सड़क पर खराब खड़ी थी और उसके चालक ने रुकने का संकेत दिया था। इसके बावजूद, रोडवेज बस के चालक ने पीछे से मैजिक को टक्कर मार दी। मैजिक पर अनार लदे हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *