Headlines

सूमर श्मशान घाट में घास, कीड़ों का प्रकोप:अंतिम संस्कार में आए लोग बाउंड्री पर बैठने को मजबूर




झालावाड़ के सूमर कस्बे में स्थित श्मशान घाट परिसर में साफ-सफाई के अभाव के कारण इन दिनों घास बढ़ गई है। घास के बीच कीड़ों का प्रकोप होने से अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त साफ-सफाई न होने के कारण लोगों को बैठने के लिए जगह ढूंढनी पड़ रही है। सोमवार को एक अंतिम संस्कार के तीसरे दिन पहुंचे लोगों को कीड़ों के प्रकोप के बीच श्मशान घाट परिसर की बाउंड्री के सहारे बैठकर समय बिताना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसे सार्वजनिक स्थल पर नियमित साफ-सफाई आवश्यक है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण परिसर में अव्यवस्था बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से श्मशान घाट परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने, बढ़ी हुई घास की कटाई करवाने और कीड़ों के प्रकोप से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में सूमर के ग्राम विकास अधिकारी सतीश चंदेल ने बताया कि उन्हें श्मशान घाट परिसर में घास और कीड़ों के प्रकोप की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब जानकारी मिलने के बाद जल्द ही परिसर की साफ-सफाई करवा दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *