![]()
जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर आमजन में दहशत फैलाने वाले ग्राम घरड़ू निवासी दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इस कार्रवाई के साथ ही सूरजगढ़ थाने में हिस्ट्रीशीटरों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। पुलिस ने सचिन पुत्र दारासिंह एवं नितिन पुत्र सज्जन की हिस्ट्रीशीट खोली है। सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव ने उनकी विशेष पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की निरंतर आपराधिक संलिप्तता का गहनता से अवलोकन करने के पश्चात यह कड़ा कदम उठाया। घरड़ू गांव के दो बदमाशों पर कसा शिकंजा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हिस्ट्रीशीट खोले गए दोनों अपराधी एक ही गांव के रहने वाले हैं। सचिन पुत्र दारासिंह, निवासी ग्राम घरडू (थाना सूरजगढ़) और नितिन पुत्र सज्जन, निवासी ग्राम घरडू (थाना सूरजगढ़) दोनों आरोपियों के खिलाफ क्षेत्र में मारपीट, शांति भंग और आम जनता को डराने-धमकाने जैसे कई मामले सामने आ रहे थे। लगातार चेतावनियों के बावजूद आपराधिक गतिविधियों से बाज न आने पर पुलिस ने इनकी हिस्ट्रीशीट (HS) फाइल तैयार की। 24 घंटे रडार पर रहेंगे दोनों हिस्ट्रीशीटर थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब सचिन और नितिन पुलिस की सीधी निगरानी में रहेंगे। पुलिस उनके दैनिक रुटीन, उठने-बैठने के ठिकानों, आय के साधनों और नेटवर्क पर 24 घंटे कड़ी नजर रखेगी। यदि भविष्य में इनमें से कोई भी व्यक्ति पुनः किसी भी प्रकार के अपराध या गैर-कानूनी गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगामी निकाय चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सूरजगढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। थाना क्षेत्र के अन्य सक्रिय बदमाशों, वांछित अपराधियों और संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया- चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने या क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य बदमाशों के खिलाफ भी हिस्ट्रीशीट खोलने और जिला बदर जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सूरजगढ़ में दो शातिर बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट:थाने में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 38 हुई, पुलिस 24 घंटे कड़ी नजर रखेगी
