![]()
किताबों से जानिए, कैसे हर कठिन अनुभव आपको थोड़ा अधिक मजबूत, अधिक धैर्यवान और अधिक समझदार बनाता है? कठिन रास्ते ही आपको सफलता तक पहुंचाते हैं
असफलता को सीखने का माध्यम मानें। हर कठिन अनुभव आपको थोड़ा अधिक मजबूत, अधिक धैर्यवान और अधिक समझदार बनाता है। साहस का अर्थ डर का न होना नहीं, डर के बावजूद आगे बढ़ना है। जब आप कठिन रास्ता चुनते हैं तभी वहां पहुंचते हैं, जहां आसान रास्ते नहीं ले जा सकते। (डु हार्ड थिंग्स -स्टीव मैग्नेस) परिस्थितियां नहीं, तो अपना दृष्टिकोण बदलें
अच्छा जीवन केवल अधिक धन या बड़ी उपलब्धियों से नहीं बनता। जो आपके पास है, उसके प्रति कृतज्ञ रहें और जिन चीजों पर आपका नियंत्रण नहीं है, उन्हें स्वीकार करना सीखें। परिस्थितियां हमेशा हमारे अनुसार नहीं होंगी, लेकिन उनके प्रति हमारा दृष्टिकोण हमेशा हमारे हाथ में होता है। (ए गाइड टु द गुड लाइफ -विलियम बी इरविन) सीखने का मतलब है खुद को बेहतर बनाना
सीखना केवल जानकारी जमा करना नहीं, खुद को बेहतर बनाना है। किसी भी क्षेत्र में महारत अचानक नहीं मिलती; वह छोटे-छोटे सुधारों के लंबे सफर से बनती है। हर दिन कल से थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश करें, तो समय के साथ आपकी क्षमता आपकी कल्पना से कहीं आगे निकल सकती है। (द आर्ट ऑफ लर्निंग -जोश वेट्जकिन) क्या नहीं करना है, यह जानना ज्यादा जरूरी है
जीवन में सबसे बड़ी चुनौती यह तय करना है कि हमें क्या नहीं करना है। हर अवसर महत्वपूर्ण नहीं है। जब हम हर दिशा में ऊर्जा बांट देते हैं, तो किसी भी दिशा में उत्कृष्ट नहीं बनते। आवश्यक चीजों पर ध्यान केंद्रित करने से परिणाम बेहतर आते हैं। कम लेकिन सार्थक काम करना प्रभावशाली होगा। (इसेंशियलिज्म -ग्रेग मैकक्यून)
Source link
सेल्फ हेल्प किताबों से:डर के बावजूद आगे बढ़ना ही साहस का असली अर्थ है
