Headlines

सोनीपत निगम में लगेगा 3 दिवसीय सेवा सेतु कैंप:27 विभाग लगाएंगे स्टॉल, मौके पर रजिस्ट्रेशन; सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ




सोनीपत नगर निगम कार्यालय में 27 से 29 सितंबर तक तीन दिन का सेवा सेतु कैंप और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला लगेगा। नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि इस कैंप में जिले के करीब 27 विभाग शामिल होंगे। यहां नागरिकों को सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान हर विभाग अपनी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लोगों को देगा। साथ ही, जो लोग पात्र होंगे, उनका मौके पर ही योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। निगम आयुक्त की आमजन से अपील नगर निगम आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सेवा सेतु कैंप में पहुंचें। यहां वे विभिन्न विभागों की सेवाओं और योजनाओं की जानकारी लें और पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *