![]()
सोनीपत जिला पुलिस की क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम ने एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत के गांव बरोना निवासी पवन उर्फ मोना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि, 8 जुलाई 2026 को मुख्य सिपाही कप्तान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बरोना बाईपास खरखौदा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पवन उर्फ मोना बरोना के सरकारी स्कूल के पास अवैध हथियार के साथ खड़ा है। छापेमारी कर किया अरेस्ट सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी पवन उर्फ मोना के पास से एक देसी पिस्तौल और उसकी मैगजीन से 32 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ थाना खरखौदा में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस जांच टीम के मुख्य सिपाही विकास ने बताया कि आरोपी पवन उर्फ मोना का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर सोनीपत और दिल्ली में हत्या (धारा 302), हत्या के प्रयास (धारा 307) और जबरन वसूली (धारा 386, 387) जैसी संगीन धाराओं के तहत कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्राइम यूनिट खरखौदा ने आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
सोनीपत में अवैध पिस्टल समेत बदमाश अरेस्ट:सरकारी स्कूल के पास संदिग्ध हालत में खड़ा, हरियाणा-दिल्ली में दर्ज हैं हत्या समेत 6 केस
