![]()
सोनीपत में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में मोहाना थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग करवाने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने 29 सितंबर को मोहाना थाने में शिकायत दी थी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि मुंडलाना गांव के कृष्ण ने उनकी नाबालिग बेटी से गलत नीयत से छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उप-निरीक्षक रमेश की टीम ने नियमों के मुताबिक कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए। इसके साथ ही महिला विशेषज्ञ और कानूनी मदद के जरिए पीड़िता की काउंसलिंग भी करवाई गई। पुलिस टीम ने जल्दी छापेमारी कर आरोपी कृष्ण (निवासी गांव मुंडलाना, सोनीपत) को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
Source link
सोनीपत में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़:पुलिस ने मुंडलाना के युवक को किया काबू; युवती की काउंसलिंग कराई, आरोपी जेल भेजा
