Headlines

सोनीपत में बड़ौली का पैतृक गांव में जोरदार स्वागत:सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमैन बनने के बाद आए; बोले- ये मेरे संस्कारों की भूमि




हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन बनने के बाद सोनीपत में अपने पैतृक गांव बड़ौली पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। पदभार संभालने के बाद चेयरमैन पहली बार अपने गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ अपने गांव के बेटे का स्वागत किया। इस नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए चेयरमैन ने कहा कि बड़ौली केवल उनका गांव नहीं, बल्कि उनकी पहचान और संस्कारों की भूमि है। उन्होंने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि यमुना नदी के तट, गांव की गलियों और बुजुर्गों के आशीर्वाद ने उन्हें मेहनत, संघर्ष और सेवा के संस्कार दिए हैं। गांव में मिला यह स्नेह और सम्मान उनके परिवार व गांव की मिट्टी का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि मिली नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। वे प्रदेश के विकास और जनहित के लिए निरंतर कार्य करेंगे। चेयरमैन ने कहा कि अपनों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा ही उनका मुख्य संकल्प है। इस अभिनंदन समारोह में जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, तरुण देवीदास, नरेंद्र भारतीय, राजेश शांडिल्य, अरुण चौहान, विनोद बैरागी, संजीत सबोली, सत्येंद्र चेयरमैन, योगेश कौशिक, महेश नाहरी, शमशेर सिंह तूफान और ग्राम सरपंच रामेश्वर कौशिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *