Headlines

सोनीपत में सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा:शहरी जिला प्रधान कमल दीवान बोले- ट्रिपल इंजन की सरकार विफल, दावे हो रहे फेल




सोनीपत में बिगड़ती सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दीवान ने भाजपा सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने दावों में विफल रही है। दीवान ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ने सोनीपत को विकास और स्वच्छता का मॉडल बनाने का दावा किया था। हालांकि, आज शहर कूड़े के ढेर में बदल गया है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब तीन माह से शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। चौक-चौराहों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के बाहर भी कूड़ा जमा हो गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमल दीवान ने यह भी कहा कि विधायक से लेकर मेयर तक जनता की इस समस्या का समाधान करने में नाकाम रहे हैं। स्कूल-कॉलेज और मंदिरों के बाहर कूड़ा उन्होंने कहा कि गंदगी की समस्या रिहायशी इलाकों तक सीमित नहीं है। स्कूल और कॉलेजों के आसपास तथा मंदिरों के बाहर भी कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे विद्यार्थियों, श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। विकास के दावों पर उठाए सवाल कमल दीवान ने भाजपा सरकार और नगर निगम के स्वच्छता व विकास के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गंभीर होती तो सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने की नौबत नहीं आती। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। बीमारी फैलने का खतरा कांग्रेस नेता ने कहा कि कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है और आवारा पशु कूड़े को सड़कों पर बिखेर रहे हैं। गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के बाद हालात और खराब होने की आशंका है। समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन : कमल कमल दीवान ने चेतावनी दी कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ और कूड़ा उठाने की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ी तो सरकार व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *