![]()
भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे कई मामलों में लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, कुछ समस्याओं के निराकरण का इंतजार भी है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 32 की पार्षद आरती राजू अनेजा बनीं आज की “पब्लिक स्टार” सरस्वती नगर निवासी राजेश भिड़े ने वार्ड 32 में सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि ईडब्ल्यूएस ब्लॉक नंबर 8 के सामने स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से बंद है, जबकि सड़क भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। इससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और रात के समय अंधेरे के कारण असुविधा बढ़ रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 32 की पार्षद आरती राजू अनेजा ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। कार्रवाई के बाद रहवासियों को राहत मिली। एप से मिल रहा लोगों को समाधान वार्ड 46: मुख्य मार्ग पर लगे कचरे के ढेर से मिली राहत वार्ड 46 निवासी अंकित पाण्डेय ने मुख्य मार्ग पर कचरा फेंके जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि सड़क किनारे लगातार कचरा जमा किया जा रहा था, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी और आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 46 की पार्षद गिरजा राजेश खटीक ने मामले पर संज्ञान लिया और संबंधित विभाग के माध्यम से मौके से कचरा हटवाकर सफाई कराई। शिकायतकर्ता ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि समस्या का समाधान हो चुका है। गड्ढे, सीवेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से परेशान भोपालवासी ईडन गार्डन: 200 मीटर की सड़क पर 150 से ज्यादा गड्ढे राय बहादुर ने वार्ड 60 के अंतर्गत आने वाली पूर्वांचल से ईडन गार्डन कॉलोनी के बीच की सड़क की खराब हालत को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि करीब 200 मीटर लंबी इस सड़क पर 150 से अधिक गड्ढे हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क के कारण आसपास रहने वाले 5000 से अधिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। गांधी नगर: जाम सीवेज लाइन से सड़क पर बह रहा गंदा पानी जेबा खान ने कॉलोनी में जाम सीवेज लाइन और टूटे चेंबर की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि चेंबर टूट जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है और खाली प्लॉटों में भी गंदगी जमा हो रही है। नगर निगम की ओर से इसे भोपाल विकास प्राधिकरण का क्षेत्र बताया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से रहवासी परेशान हैं। सेमरा: बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं, रात में अंधेरा रीना दुशाद ने सेमरा क्षेत्र में बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि इलाके में रात के समय काफी अंधेरा रहता है। इसके कारण चोरी और वाहनों से पेट्रोल निकालने की घटनाएं होती रहती हैं। अंधेरे के कारण बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड 77: सड़क पर जमा सीवेज का गंदा पानी, रहवासी परेशान मोहम्मद बिलाल ने वार्ड 77 की शासकीय स्कूल रोड की गली में सीवेज की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सीवेज का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और जगह-जगह मलबा व पत्थर पड़े हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
Source link
स्ट्रीट लाइट और सड़क की समस्या का समाधान:पार्षद आरती अनेजा बनीं ‘पब्लिक स्टार’; कचरा हटाकर सफाई भी हुई, गड्ढे, सीवेज की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक
