Headlines

हनुमानगढ़, पीलीबंगा और गोलूवाला में कल होगी वोटिंग:120 वार्डों में सवा लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे मतदान, 14 को रिजल्ट




हनुमानगढ़ में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 3 नगर निकायों- हनुमानगढ़, पीलीबंगा और गोलूवाला में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 120 वार्डों के लिए कुल 1,78,275 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 193 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि दूसरे चरण में 3 नगर निकाय शामिल हैं। नगर परिषद हनुमानगढ़ के 60 वार्डों के लिए 133 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,34,264 मतदाता वोट डालेंगे। नगर पालिका पीलीबंगा के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र हैं, यहां 30,811 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं, नगर पालिका गोलूवाला के 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,200 मतदाता वोट डालेंगे। 14 को आएगा रिजल्ट
मतदान के बाद ईवीएम के लिए तीनों नगर निकायों में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। हनुमानगढ़ नगर परिषद के लिए जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पीलीबंगा नगर पालिका के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और गोलूवाला नगर पालिका के लिए गोलूवाला सिंहागान स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्ट्रांग रूम हैं। गुरुवार को मतदान दल इन्हीं जगहों से रवाना होंगे। मतदान खत्म होने के बाद सामग्री भी यहीं जमा की जाएगी। 14 सितंबर, को मतगणना का काम भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में इन्हीं स्थलों पर होगा। जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण में बुधवार को नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी और रावतसर नगर पालिकाओं में मतदान हुआ था। दूसरे चरण में हनुमानगढ़ नगर परिषद और गोलूवाला व पीलीबंगा नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *