Headlines

हरियाणा के 11 पुलिस अफसरों-कर्मियों को मेडल:ACB की महिला ASI राष्ट्रपति पुलिस पदक, 10 को मिलेगा सराहनीय सेवा मेडल




स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इन पदकों का ऐलान किया। इनमें से एक महिला अफसर को विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ (PPMDS) और 10 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए ‘पुलिस पदक’ (PMMS) दिया गया है। इन्हें मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक सुशीला कौशिक: महिला उप-निरीक्षक (SI), राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा। सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला पुलिस पदक नाजनीन भसीन: IPS, पुलिस महानिरीक्षक (IGP), गुप्तचर विभाग एवं आतंकवाद विरोधी दस्ता जितेश मल्होत्रा: उप पुलिस अधीक्षक (DSP), द्वितीय वाहिनी IRB राजीव रंजन: निरीक्षक (Inspector) राजबीर सिंह: निरीक्षक (Inspector) संजीव कुमार: उप-निरीक्षक (SI) संदीप: उप-निरीक्षक (SI) रामफल: उप-निरीक्षक (SI) पवन कुमार: सहायक उप-निरीक्षक (ASI) प्रवीण कुमार: सहायक उप-निरीक्षक (ASI) अनिल कुमार: सहायक उप-निरीक्षक (ASI) पूरे बल के लिए गर्व का क्षण: DGP हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान पूरी हरियाणा पुलिस के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जवानों का यह साहस और समर्पण बाकी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाएगा और उन्हें अधिक निष्ठा से जनसेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *