Headlines

हरियाणा में बैडमिंटन हेड कोच के विदेश दौरे पर विवाद:नाइजीरिया में पंजाब के खिलाड़ियों के साथ VIDEO सामने आया; खेल विभाग ने बैठाई जांच




पंचकूला स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर में तैनात बैडमिंटन हेड कोच रवि कुमार का विदेश दौरा विवादों में आ गया है। खिलाड़ियों ने खेल विभाग के डायरेक्ट को ईमेल भेजकर शिकायत की है कि सीनियर हरियाणा स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण मुकाबलों के दौरान दोनों बैडमिंटन कोच मौजूद नहीं थे। खिलाड़ियों का आरोप है कि हेड कोच पंजाब के खिलाड़ियों के साथ नाइजीरिया गए हुए थे, जबकि उन्हें हरियाणा के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देना चाहिए था। खिलाड़ियों ने मामले की जांच और कोच की विदेश यात्रा की अनुमति से जुड़े नियमों की जांच की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद एडिशनल स्पोर्ट्स डायरेक्टर अश्विनी मलिक ने जांच बैठा दी है। उन्होंने कहा कि नियम चेक करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। खिलाड़ियों ने हेड कोच पर लगाए ये आरोप…. हेड कोच बोले- शिकायत की जानकारी नहीं स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के बैडमिंटन हेड कोच रवि कुमार ने बताया कि उन्हें अपने खिलाफ हुई शिकायत की जानकारी नहीं है। विदेश जाने को लेकर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हाई परफॉर्मेंस मैनेजर बोले- छुट्टी लेकर गए थे स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि कोच छुट्टी लेकर गए हुए थे। उन्हें 30 दिन की छुट्टी मिलती है और इस दौरान वे कहीं भी जा सकते हैं। उन पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों को पंजाब की एकेडमी में ले जाने के आरोप को गलत बताया। कुलदीप बैनीवाल के अनुसार, खिलाड़ियों को मुकाबले की प्रैक्टिस के लिए अलग-अलग जगह खुद भेजते हैं। कोच का इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *