![]()
हरियाणा में अब टैक्स चोरी और फर्जीवाड़ा करने वालों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार करों की दरें बढ़ाए बिना अपना राजस्व (टैक्स कलेक्शन) मजबूत करेगी। इसके लिए तकनीक का इस्तेमाल कर टैक्स चोरी और लीकेज पर नकेल कसी जाएगी। सीएम सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट (SJHIFM) द्वारा आयोजित ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि AI का उद्देश्य केवल निगरानी रखना नहीं, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था बनाकर ईमानदार करदाताओं को सुगम सेवाएं देना भी है। अब जानिए, कैसे काम करेगा नया टेक-सिस्टम टैक्स चोरी पर रोक से पूरे होंगे बड़े आर्थिक लक्ष्य हरियाणा में 1.5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी बनने का दम कार्यक्रम में शामिल हुए भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि हरियाणा के पास वर्ष 2047 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की पूरी क्षमता और ढांचा मौजूद है। उन्होंने विश्वास-आधारित और जोखिम-आधारित नियमों के साथ-साथ AI व डेटा इंटीग्रेशन जैसे आधुनिक कदमों की सराहना की।
Source link
हरियाणा में AI से पकड़ी जाएगी टैक्स चोरी:विभागों का डेटा होगा लिंक, संदिग्ध लेनदेन की होगी रिस्क प्रोफाइलिंग, 2047 तक 15% राजस्व लक्ष्य
