हरियाणा विधानसभा के टॉप मोमेंट्स:हुड्डा के सिर पर मारा, कोहनी से जवाब, नरवाल ने बागी जरनैल से छीना पोस्टर; भाजपा नेता कान में उकसाते दिखे




हरियाणा विधानसभा के मानसून सेशन में हंगामे के बीच कई ऐसे पल कैमरे में कैद हुए, जिनकी चर्चा रही। विधानसभा के बाहर पुलिस के साथ धक्कामुक्की के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिर पर पुलिसकर्मी द्वारा हाथ मारने का वीडियो भी सामने आया, जबकि एक और वीडियो में पूर्व CM पुलिसकर्मी को कोहनी मारते दिखे। सदन के अंदर कांग्रेस विधायकों के बीच भी धक्का-मुक्की और तीखी बहस नजर आई। विधायक पोस्टर छीनते दिखे। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और बाद में सदन के वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर ने कांग्रेस के 8 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंशन के बाद जब वो बाहर आए तो भाजपा नेता कांग्रेस के बागी विधायक जरनैल सिंह से कानाफूसी करते दिखे। वो कहते सुनाई दिए कि बोल दो कि कांग्रेस दलित नेता को बोलने नहीं देती। अब देखिए विधानसभा के टॉप मूमेंट्स-PHOTOS



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *