![]()
करनाल में बीरू हत्याकांड से जुड़े हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड़ समाज में रोष है। सरकार की ओर से तीसरी मांग पर एक सप्ताह में फैसला लेने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। इसके बाद रोड़ धर्मशाला करनाल में समाज की बैठक हुई। इसमें 11 सदस्यीय कमेटी गठित कर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया गया। अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने कहा कि समाज ने तीन मांगें रखी थीं, जिनमें से दो पूरी हो चुकी हैं। तीसरी मांग हर्ष के कथित एनकाउंटर की सीबीआई या किसी कार्यरत न्यायाधीश से निष्पक्ष जांच कराने की है। सरकार ने इस पर एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन अवधि पूरी होने के बावजूद सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं आया। एक-दो दिन में फैसले की उम्मीद बलकार सिंह ने कहा कि गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार एक-दो दिन में इस मामले पर कोई फैसला ले सकती है। हालांकि समाज अब केवल आश्वासन के भरोसे इंतजार नहीं करेगा। 11 सदस्यीय कमेटी हाईकोर्ट में याचिका दायर करने और मामले को आगे बढ़ाने का काम करेगी। न्यायपालिका से निष्पक्ष न्याय की उम्मीद बलकार सिंह ने कहा कि समाज को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि हर्ष के परिवार को निष्पक्ष न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगा और अब पीछे नहीं हटेगा। युवाओं के अभिभावकों से की अपील बलकार सिंह ने गैंगवार की ओर जाने वाले युवाओं के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समझाएं और उन्हें बुरी आदतों से बचाएं। उन्होंने कहा कि बुराई का परिणाम बुरा ही होता है। उन्होंने देश के युवाओं से भी अपील की कि वे गलत रास्ते पर न जाएं और अपने देश को किसी तरह की क्षति न पहुंचाएं।
Source link
हर्ष एनकाउंटर मामले में रोड़ समाज हाईकोर्ट जाएगा:करनाल में पंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी गठित, प्रधान बोले-अब न्याय के लिए नहीं करेंगे इंतजार
