![]()
हांसी में साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर मोबाइल फोन चोरी कर बैंक खाते से करीब एक लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान मोहाली, पंजाब के सोहेल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया है। सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि हांसी का रहने वाला शिकायतकर्ता 6 जून को रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सफर कर रहा था। इसी दौरान किसी अनजान शख्स ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल चोरी होने के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम कार्ड बंद करवा दिए थे। कई ट्रांजैक्शन से निकाले करीब एक लाख 9 जून को जब उसने बैंक स्टेटमेंट चेक की, तो पता चला कि खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 99 हजार 990 रुपए निकाल लिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी और साइबर तरीकों से जांच की। इसके बाद मामले में सोहेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। उससे चोरी हुए मोबाइल, पैसे के लेन-देन और इस घटना में शामिल दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी की लोगों से अपील एसपी विनोद कुमार के निर्देश पर साइबर ठगी के मामलों में आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 पर शिकायत करें। साथ ही, ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंकिंग से जुड़ी कोई भी गुप्त जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें।
Source link
हांसी में मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए ₹1 लाख:साइबर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पंजाब का रहने वाला; 2 दिन के रिमांड पर
