Headlines

हांसी में 13 वर्षीय छात्रा मामले में LCC गठित:7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट, डीसी के निर्देश पर निष्पक्ष जांच शुरू




हांसी क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा को स्कूल समय के बाद कथित रूप से रोके जाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डीसी राहुल नरवाल के निर्देश पर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्थानीय शिकायत समिति (LCC) का गठन किया गया है। समिति को 7 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यह जांच POSH अधिनियम-2013 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। छात्रा के परिजनों ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीटीएम हिमांशु चौहान को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने ही एलसीसी का गठन कर जांच प्रक्रिया शुरू कराई है। सीसीटीवी फुटेज और उपस्थिति रिकॉर्ड की निगरानी होगी जांच के दौरान स्कूल की सीसीटीवी फुटेज, परिवहन व्यवस्था, उपस्थिति रिकॉर्ड और छुट्टी के समय की निगरानी की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों की भूमिका और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की भी गहनता से जांच होगी। इस मामले में छात्रा सहित अन्य छात्राओं और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। समिति यह भी जांच करेगी कि छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल में कैसे रह गई और उसके अभिभावकों को समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई। फोरेंसिक जांच कराने की मांग परिजनों ने डीवीआर/एनवीआर, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की स्वतंत्र फोरेंसिक जांच कराने की मांग भी उठाई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *