Headlines

हांसी विधायक ने किया सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ:3.37 करोड़ रुपए होंगे खर्च, विनोद भयाना बोले- मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता




हांसी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक विनोद भयाना ने लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की दो विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। विधायक भयाना ने गांव धमाणा से बाडया ब्राह्मण तक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा निर्मित 3 करोड़ 10 लाख रुपए की सड़क का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, ढाणी ठाकरिया से ढाणी गुजरान तक करीब 1800 फीट लंबे रास्ते को इंटरलॉकिंग से पक्का करने के कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस परियोजना पर पंचायती राज विभाग द्वारा 27 लाख 58 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। विधायक बोले- रास्ता पक्का होने से ग्रामीणों को होगा लाभ विधायक विनोद भयाना ने बताया कि ढाणी ठाकरिया से ढाणी गुजरान तक रास्ता पक्का होने से दोनों ढाणियों और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। भयाना ने कहा कि हांसी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवरेज, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा है, और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। विकास कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं : भयाना उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की विकास संबंधी मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है, और उन्हें आवश्यकता तथा पात्रता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गांव धमाणा, ढाणी ठाकरिया और ढाणी गुजरान के ग्रामीणों ने विधायक विनोद भयाना का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए विधायक का आभार जताया और अपनी अन्य समस्याएं एवं विकास संबंधी मांगें भी उनके समक्ष रखीं। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *