Headlines

हाईकोर्ट बार चुनाव में अधिवक्ताओं से अपील:हरबंश सिंह बोले- सोच-समझकर करें मतदान, तय करें कैसी हो बार, एक वोट भी अहम




प्रयागराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरबंश सिंह ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे अधिवक्ता हित को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। उन्होंने कहा कि वोट डालते समय अधिवक्ताओं को यह जरूर देखना चाहिए कि वे कैसी बार एसोसिएशन चाहते हैं। हरबंश सिंह ने जोर दिया कि एक-एक वोट अधिवक्ताओं के आने वाले साल का भविष्य तय करता है, इसलिए मतदान को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हरबंश सिंह ने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं को ऐसी बार एसोसिएशन बनाने के लिए मतदान करना चाहिए, जो उनकी समस्याओं और बातों को सुने। इसके बाद उन समस्याओं को बेंच और शासन के सामने रखकर उनके समाधान के लिए कोशिश की जा सके। उन्होंने समझाया कि जिस तरह कोई सामान खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और उपयोगिता को परखा जाता है, उसी तरह मतदान करते समय भी अधिवक्ताओं को अपने निर्णय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरबंश सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट की कार्यशैली हाईकोर्ट रूल्स और तय नियमावली के हिसाब से चलनी चाहिए। उनका कहना है कि अलग-अलग कोर्ट में अलग-अलग समय और प्रक्रिया के कारण अधिवक्ताओं को जो दिक्कतें होती हैं, उन्हें दूर करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं को अपने काम के दौरान जिन असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें दूर करने के लिए कोशिश की जाएगी। हरबंश सिंह का जोर हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली को नियमों के अनुरूप बनाए रखने और अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *