Headlines

हिमाचल की सीमा ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता:भारत को 16 साल बाद पदक मिला; 10 हजार मीटर दौड़ 32:50.05 मिनट में पूरी




हिमाचल प्रदेश के चंबा की एथलीट सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ को सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड में पूरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही इस स्पर्धा में भारत का 16 साल का पदक का इंतजार खत्म हो गया। दौड़ में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 मिनट में गोल्ड और जापान की नोजोमी तनाका ने 32:41.54 मिनट में सिल्वर मेडल जीता। 2010 के बाद पहली बार भारत को पदक महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में भारत ने इससे पहले 2010 के एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक जीते थे। प्रीजा श्रीधरन ने 31:50.47 मिनट के समय के साथ गोल्ड, जबकि कविता राउत ने 31:51.44 मिनट के साथ सिल्वर जीता था। सीमा के कांस्य के साथ इस स्पर्धा में एशियन गेम्स में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गई है। 2024 में एशियन क्रॉस कंट्री में गोल्ड, 2025 में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में सिल्वर सीमा ने 2024 में एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की सीनियर महिला दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। 2025 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में उन्होंने 5,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 2026 में उन्होंने नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10,000 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई किया था। अब एशियन गेम्स के कांस्य के बाद सीमा के सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी इस रफ्तार को बनाए रखने की चुनौती होगी। उनका अगला बड़ा लक्ष्य 2028 ओलिंपिक की तैयारी होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *