Headlines

हिमाचल-चट्टानों के नीचे 3 मजदूर, 2 ट्रक, 1 टिप्पर दबा:आज चलेगा सर्च ऑपरेशन; जिंदा होने की उम्मीद कम, लैंडस्लाइड से 350 सड़कें बंद




हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी जिला में बीती शाम भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया है। इस मानसून सीजन में पहली बार एक साथ इतनी तबाही देखने को मिली है। सिरमौर जिला के बागनाधार के कमरऊ में मंगलवार दोपहर बाद लैंडस्लाइड की चपेट में दो ट्रक और एक टिप्पर आ गया। इसमें चूना खान में काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। यह हादसा दोपहर बाद करीब चार बजे हुआ। मगर देर शाम तक राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका, क्योंकि मौके पर पहाड़ी से बार बार बड़ी बड़ी चट्टानें गिर रही थी। ऐसे में राहत एवं बचाव कार्य आज (बुधवार को) शुरू किया जाएगा। अब इनके जिंदा होने की उम्मीदें भी कम ही बची है। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने तीन मजदूरों के दबने की पुष्टि की है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में देर रात तक भारी बारिश जारी रही। प्रदेश में 350 से ज्यादा सड़कें वाहनों के लिए बंद हुई है। शिमला शहर में जगह जगह पेड़ व पहाड़ी गिरने से पांच से ज्यादा वाहनों को नुकसान हुआ है। घरों-दुकानों में घुसा पानी सोलन जिला के परवाणू, कसौली, शिमला शहर, मंडी के धर्मपुर और सिरमौर जिला में भी भारी बारिश से तबाही हुई है। सोलन और सिरमौर के निचले इलाकों में कई जगह घरों व दुकानों में जल भराव भी हो गया। आज सात जिलों में यलो अलर्ट मौसम विभाग (IMD) की माने तो राज्य में अगले चार दिन तक कुछेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। IMD ने आज भी हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में तेज बारिश का यलो अलर्ट दे रखा है। 23 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून 20 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी और 21 अगस्त को कांगड़ा और मंडी जिला में यलो अलर्ट की चेतावनी है। अन्य किसी भी जिला में अलर्ट नहीं है। 22 अगस्त को भी कुछेक भागों में बूंदाबांदी के आसार है। मगर 23 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ेगा और धूप खिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *