Headlines

हिमाचल बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा की आंसर-की जारी:जुलाई में 10वीं-12वीं की हुई परीक्षा; 17 अगस्त तक करा सकेंगे आपत्तियां दर्ज




हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने जुलाई 2026 में आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाओं की अस्थायी आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि यदि किसी परीक्षार्थी को जारी उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति या संदेह है, तो वे 17 अगस्त, 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आपत्तियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार की जाएंगी। प्रश्न-उत्तर का विवरण और प्रामाणिक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य अभ्यर्थी अपनी आपत्ति ई-मेल आईडी hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय की ‘प्रश्न-पत्र निर्धारण शाखा’ में भी आपत्तियां जमा कराई जा सकती हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति के साथ संबंधित प्रश्न-उत्तर का विवरण और प्रामाणिक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। बिना ठोस सबूत वाली शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों की जांच करेगी समिति प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा की जाएगी। समिति की समीक्षा के बाद ‘फाइनल आंसर-की’ तैयार होगी और इसी के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी बताया कि यदि 17 अगस्त तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो वर्तमान अस्थायी उत्तर कुंजी को ही अंतिम माना जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *