हिमाचल भाजपा का आरोप-ज्योतिषगिरी कर रहे CM सुक्खू:16 ‌विधायकों के हारने का किया था दावा; जम्बाल बोले-कांग्रेस के वादे आज भी अधूरे




भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्बाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 16 विधायकों के हारने का दावा किया था। जम्बाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आजकल सरकारी कामकाज से अधिक भविष्यवाणियों में व्यस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री को भविष्य देखने का इतना ही शौक है, तो उन्हें भाजपा की सीटों की गिनती करने के बजाय यह बताना चाहिए कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की कितनी सीटें आएंगी। जम्बाल ने कहा कि भाजपा का भविष्य जनता तय करेगी, और पंचायतों, स्थानीय निकायों व अन्य चुनावों में जनता कांग्रेस को अपना संदेश पहले ही दे चुकी है। राकेश जम्बाल ने मुख्यमंत्री से भाजपा की चिंता छोड़कर अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार के पौने 4 वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन प्रदेश की जनता का भरोसा कांग्रेस सरकार से उठ चुका है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ मतदान कर स्पष्ट संकेत दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव से पहले 10 गारंटियों का वादा किया था, लेकिन अधिकांश वादे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, पेंशनभोगी, युवा, किसान, बागवान, महिलाएं और व्यापारी सभी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। दूध के समर्थन मूल्य को लेकर भी जम्बाल ने सरकार को घेरा दूध के समर्थन मूल्य को लेकर भी जम्बाल ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार दूध के दाम बढ़ाने का श्रेय ले रही है, जबकि हाल के दिनों में कई दुग्ध संग्रह केंद्रों पर किसानों का दूध तक नहीं खरीदा गया। जम्बाल के अनुसार, किसान को केवल घोषणा नहीं, बल्कि अपने उत्पाद का बाजार और समय पर भुगतान चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *