Headlines

हिमाचल में सड़क हादसा, पंजाब के 2 युवकों की मौत:पठानकोट-भरमौर NH पर 200 मीटर खाई में गिरी बाइक; मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे




पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास बीती रात एक हादसे में पंजाब के 2 युवकों की मौत हो गई। यहां एक मोटरसाइकिल बेकाबू होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पठानकोट निवासी ज्योति और अनिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल नंबर PB-35U-2347 पर सवार थे। वह मणिमहेश यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। रात करीब 8 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे के बाद जब वे दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तो अचानक मोटरसाइकिल बेकाबू हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने खाई से शवों को निकाला घटना की सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चौकी के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। काफी कोशिश के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें परिवार को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *