![]()
हिसार में एक युवक के घर पर ईंट-पत्थर बरसाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। HTM पुलिस ने इस संबंध में तरुण, वंश और गौरव सहित 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना 15 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हुई, जो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सूर्य नगर निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को जब वह घर जा रहा था, तभी गली में तरुण, वंश उर्फ बाबू और गौरव समेत 2-3 युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। मंजीत का आरोप है कि इन युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी मंजीत के अनुसार, उसी रात करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी कविता, पिता मांगेराम, मां चंद्रकला और बच्चों के साथ घर पर था। तभी तरुण, वंश उर्फ बाबू और गौरव के साथ लगभग 15-20 युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गली से मंजीत के घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव से डरकर परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर छिप गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी घर के बाहर से लगातार गाली-गलौज कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि कुछ युवक तलवारें भी लिए हुए थे। मंजीत ने अपने परिवार को इन आरोपियों से जान का खतरा बताया है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कई युवक गली से घर की ओर ईंट-पत्थर फेंकते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। HTM थाना पुलिस ने आरोपी तरुण, वंश और गौरव को नामजद किया है। इसके अतिरिक्त, 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 126, 190, 191(2), 191(3) और 351(3) के तहत यह केस दर्ज किया है।
Source link
हिसार में युवक के घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:परिवार ने छिपकर बचाई जान, 3 नामजद समेत 20 पर FIR
