![]()
हिसार पुलिस ने हिसार से चोरी हुई एक किआ सेल्टोस कार बहादुरगढ़ से बरामद की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार के साथ-साथ डुप्लीकेट आरसी और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। यह मामला 27 जुलाई को गांव पेटवाड़ निवासी अशोक की शिकायत पर दर्ज किया गया था। अशोक ने बताया था कि वह रेलवे स्टेशन स्थित ग्रीन हॉल रेस्टोरेंट का संचालक है और हेतराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। कार और घरेलू नौकर मिला गायब उसके परिचित पवन कुमार ने अपनी किआ सेल्टोस कार उसके मकान पर खड़ी की थी और चाबी वहीं छोड़ दी थी। कुछ दिनों बाद अशोक ने देखा कि कार और उसका घरेलू नौकर अमित उर्फ गोपी दोनों गायब थे। इसके बाद थाना अर्बन एस्टेट में शिकायत दर्ज की गई, जिसकी जांच एएसआई रामजी लाल को सौंपी गई। जांच के दौरान, शिकायतकर्ता के मित्र पुनीत ने पुलिस को बताया कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। जीपीएस लोकेशन से पकड़े गए चोर जीपीएस की लाइव लोकेशन बहादुरगढ़ में मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार के पास मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान विजय कुमार निवासी नूरन खेड़ा, हाल मामन विहार, बहादुरगढ़, कपिल उर्फ छोटू निवासी कारोर, रोहतक और कुश मलिक निवासी सेक्टर-6, बहादुरगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ के बाद विजय कुमार की निशानदेही पर कार की डुप्लीकेट आरसी, दो खाली चेक और बीमा संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 336(3) और 338 भी जोड़ी गई हैं। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका संबंध किसी संगठित वाहन चोरी गिरोह से है या नहीं और उन्होंने पहले कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।
Source link
हिसार से चोरी हुई कार बहादुरगढ़ से बरामद:पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया, GPS लोकेशन से पकड़ में आए, डुप्लीकेट RC भी मिली
