![]()
मोतीहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल के हेडमास्टर (एचएम) पर 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगा है। छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। पीड़िता की मां के आवेदन पर महिला थाने में एचएम मनियारपुर निवासी विक्की सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, एचएम विक्की सिंह ने छात्रा को नशीली दवाइयां और पिस्टल का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के अलावा उनके दो बेटे भी इसी विद्यालय के छात्रावास में रहते हैं। एचएम पढ़ाने के बहाने छात्रा के साथ ‘बैड टच’ करते थे। विरोध करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट भी करता था। आरोप है कि इसी दौरान एक सप्ताह तक एचएम ने छात्रा को हथियार का भय दिखाकर और नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया। एक महीने बाद जब छात्रा घर आई तो उसने पेट दर्द की शिकायत की। पूछताछ के बाद छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इसकी पुष्टि पकड़ीदयाल के डीएसपी कुमार चंदन ने की है
Source link
हेड मास्टर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला:हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी, नशीली दवाइयां खिलाने और पिस्टल से डराने का भी आरोप; FIR दर्ज
