Headlines

हैरी ब्रूक का दूसरा सबसे तेज T20I शतक:इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रन से हराया, सॉनी बेकर ने डेब्यू पर 3 विकेट लिए




इंग्लैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन से हरा दिया। साउथैम्पटन के यूटिलिटा बाउल में खेले गए मैच में कप्तान हैरी ब्रूक ने 42 गेंदों में शतक जड़ा। यह इंग्लैंड के टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्रूक ने 42 गेंदों में जड़ा शतक हैरी ब्रूक ने 42 गेंदों में शतक पूरा किया और 114 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड फिल सॉल्ट के नाम है, जिन्होंने 39 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। ब्रूक का यह इस साल व्हाइट-बॉल क्रिकेट में तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने फरवरी में टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक जड़ा था। वहीं, जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 136 रन की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने ब्रूक की बल्लेबाजी की तुलना केविन पीटरसन से करते हुए कहा कि ब्रूक में पीटरसन से भी ज्यादा जीनियस है। बटलर ने 80 रन बनाए जोस बटलर ने 44 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। ब्रूक और बटलर के बीच तीसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हुई। बटलर को 45 रन के निजी स्कोर पर कैच का मौका भी मिला था, लेकिन ईशान मलिंगा ने उनका कैच छोड़ दिया। इंग्लैंड ने पावरप्ले में 90 रन बनाए। यह T20 क्रिकेट में टीम का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। डेब्यू मैच में बेकर का प्रभाव 23 साल के सॉनी बेकर ने अपने डेब्यू सीमित ओवर मैच में मेडन ओवर से शुरुआत की। उन्होंने 145 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की और 12 रन देकर 3 विकेट लिए। इंग्लैंड के सभी छह गेंदबाजों को कम से कम एक विकेट मिला। श्रीलंका की ओर से वेलालागे ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी। श्रीलंकाई गेंदबाज महंगे साबित हुए श्रीलंका के वेलालागे ने तीन ओवर में 51 रन दिए। तीक्ष्णा भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। इंग्लैंड ने लगातार बड़े शॉट लगाए और 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बटलर का मैदान पर शानदार रिकॉर्ड जोस बटलर ने यूटिलिटा बाउल में अपनी पिछली दो पारियों में कुल 211 रन बनाए हैं। वहीं, इस साल की पहली 14 पारियों में उनके नाम 212 रन थे। ———————————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन अब रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं। वे बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *