Headlines

होटल में निकला 7 फीट लंबा अजगर:बरामदे में रेत के कट्टों के बीच छिपा था, 30 मिनट में रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा




डूंगरपुर शहर के तहसील चौराहे पर रविवार रात एक होटल में करीब 7 फीट लंबा अजगर निकला। अजगर दुकान के पीछे बरामदे में रेत के कट्टों के बीच छिपा था। इसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन्यजीव प्रेमी किशन भोई और पंकज भोई वहां पहुंचे। दोनों ने बचाव अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। 2 दिन अजगर मिलने की दूसरी घटना
वन्यजीव प्रेमी किशन भोई ने बताया कि तहसील चौराहे पर दिनेश पुत्र मन्नुलाल भोई की होटल के पीछे फतहगढ़ी पहाड़ी है। माना जा रहा है कि अजगर पहाड़ी की तरफ से होते हुए होटल के बरामदे में आ गया था।
शहर में 2 दिन में अजगर मिलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भंडारिया क्षेत्र में एक मकान के गाय के तबेले से करीब 100 किलो वजन और 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया गया था। उस समय भी किशन भोई और पंकज भोई की टीम ने उसे जंगल में छोड़ा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *