Headlines

होटल में पहुंचकर पुलिस वालों ने महिला को पीटा:महिला का आरोप 20 हजार मंथली मांग रहे थे, सीसीटीवी वायरल




मोहाली में जीरकपुर के बलटाना स्थित होटल मैंगो में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। होटल संचालिका दो बहनों ने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई की रात चौकी इंचार्ज ने ‘मंथली’ न देने पर उनके साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में जिला पुलिस ने रिपोर्ट मांग ली है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की तरफ से यह आरोप लगाए 1. पीड़ित बहनों ने बातया बलटाना में हमारा होटल है। एक आदमी हमें आकर अचानक मारने लगा। पता चला कि वह बलटाना थाने से है। 29 तारीख रात की घटना है। उस समय मेरी बहन सो रही थी। एक दिन पहले भी उन्होंने बेइज्जत किया था। तीन साल वह होटल चला रहे थे। वह हमसे 20 हजार महीना मांग रहे थे। लेकिन अब होटल नहीं चला रहे थे। इसलिए पैसे नहीं दिए। जब उन्होंने कार्रवाई का कारण पूछा तो उन्हें होटल खाली करने की धमकी दी गई। 2. होटल संचालिका ने बताया कि पुलिस लंबे समय से हर महीने 20 हजार रुपये की मांग कर रही थी। पहले वे भुगतान करती थीं, लेकिन पिछले दो महीने से होटल बंद होने के कारण वे पैसे नहीं दे सकीं। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। 3. पीड़िता ने यह भी दावा किया कि घटना से पहले होटल के अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए गए थे, लेकिन एक कैमरा चालू रह गया, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में कथित तौर पर चौकी इंचार्ज एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। 4. पीड़ित बहनों का कहना है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया कि आखिर किस कारण उनके साथ मारपीट की गई।
रिपोर्ट मांग गई है। इस मामले में एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि एएसपी गजलप्रीत कौर से रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *