Headlines

15 करोड़ नकद दिखाकर डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी:इंदौर का एक और कारोबारी गिरोह का शिकार; साउथ फिल्म इंडस्ट्री का कनेक्शन भी सामने आया




इंदौर में 10 करोड़ रुपए का बिजनेस लोन दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का नेटवर्क लगातार बड़ा होता जा रहा है। जांच में अब इसी गिरोह द्वारा शहर के एक और बड़े रोड कंस्ट्रक्शन कारोबारी को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने 15 करोड़ रुपए का बिजनेस लोन मंजूर कराने का भरोसा दिलाकर कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह है कि पहले मामले की तरह इस बार भी ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए करोड़ों रुपए नकद होने का दावा कर कारोबारी का भरोसा जीता। जांच के दौरान इस पूरे रैकेट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक अभिनेता और एक अभिनेत्री की कथित भूमिका भी सामने आई है, जिसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं। जानिए साइबर ठगी का फंडा पीड़ित कारोबारी के एडवोकेट रोहित जैन ने बताया कि यह गिरोह बड़े कारोबारियों को निशाना बनाता है। जिन लोगों को बैंकों से बड़ी राशि का लोन मिलने में दिक्कत आती है, उन्हें आसान प्रक्रिया और तत्काल लोन का झांसा दिया जाता है। पहले वाले केस में भी कारोबारी को 10 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का दावा किया गया था। अब दूसरे कारोबारी से कहा गया कि उसे 15 करोड़ रुपए का फाइनेंस उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस, एडवांस ब्याज, एनओसी, रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर एक के बाद एक रकम वसूली गई।
पहले 10 करोड़, अब 15 करोड़ के लोन का लालच इस बार भी ठगों ने कारोबारी को वीडियो कॉल कर नकदी के कई कार्टन दिखाए। उसे विश्वास दिलाया गया कि सभी कार्टनों में 15 करोड़ रुपए नकद रखे हैं और यदि वह कुछ और भुगतान कर दे तो पूरी रकम तत्काल सौंप दी जाएगी। पहले सामने आए मामले में भी आरोपियों ने 10 करोड़ रुपए नकद बताकर नोटों के बंडलों का वजन तक समझाया था। इस बार भी उसी तरह कारोबारी को विश्वास में लेने की कोशिश की गई। मोबाइल का डेटा और दस्तावेज भी किए इस्तेमाल गिरोह कारोबारी का मोबाइल कुछ समय के लिए अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद दस्तावेज, ई-मेल और अन्य डेटा स्कैन करता था। कारोबारी का आरोप है कि बाद में उसके नाम से ऐसे दस्तावेज भी तैयार किए गए, जिन पर उसने कभी हस्ताक्षर नहीं किए थे। डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी एडवोकेट रोहित जैन के मुताबिक नए मामले में कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की रकम अलग-अलग कारण बताकर जमा करवाई गई। जब बार-बार आश्वासन के बाद भी लोन जारी नहीं हुआ तो कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ लेकिन हंसी का पात्र न बने इसलिए उसने पुलिस और साइबर सेल को इसकी शिकायत नहीं की। ‘दैनिक भास्कर’ की खबर पढ़कर जुटाई हिम्मत पिछले दिनों “दैनिक भास्कर” ने “₹10 करोड़ के लोन का झांसा देकर ₹1 करोड़ ठगे: कोर्ट के आदेश पर कारोबारी को वापस मिले रुपए; वीडियो कॉल पर दिखाए थे ₹10 करोड़” खबर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित की थी। खास बात यह कि यह खबर दूसरे कारोबारी ने पढ़ी तो उन्हें समझ में आया कि उनके साथ भी सबकुछ वैसा ही हुआ है। इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाई और अपने एडवोकेट को पूरा मामला बताया। फिर मामले की शिकायत की गई। साउथ के अभिनेता और अभिनेत्री की भूमिका भी जांच में पूरे मामले का सबसे सनसनीखेज पहलू यह है कि जांच के दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर और एक एक्ट्रेस की भूमिका भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के जरिए कारोबारियों का भरोसा मजबूत करने और नेटवर्क को विश्वसनीय दिखाने का प्रयास किया जाता था। फिलहाल इस संबंध में जांच जारी है। पहले वाले केस में कोर्ट से मिली थी बड़ी राहत इसी पैटर्न पर हुई 10 करोड़ रुपए के लोन वाली ठगी में जिला कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए साइबर सेल द्वारा फ्रीज कराए गए 1 करोड़ रुपए पीड़ित कारोबारी को वापस लौटाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद बैंक ने निर्धारित समय से पहले ही पूरी राशि कारोबारी के खाते में जमा कर दी थी। साइबर ठगी के मामलों में इतनी बड़ी रकम की वापसी का यह पहला मामला था। संगठित नेटवर्क पर जांच एजेंसियों की नजर दोनों मामलों में ठगी का तरीका, भूमिका निभाने वाले लोगों का पैटर्न और लोन दिलाने की प्रक्रिया काफी हद तक समान है। इससे आशंका है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क है, जो बड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी कर रहा है। अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं। यह भी पता चला है कि गिरोह के लोगों ने कारोबारी द्वारा जमा कराए गए डेढ़ करोड़ रु. दो सौ से ज्यादा खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में पीड़ित कारोबारी ने 27 जुलाई को पुलिस और क्राइम ब्रांच (साइबर सेल) को शिकायत की जिसके बाद से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *