![]()
नागौर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुस्तफा रजा माध्यमिक विद्यालय, कुम्हारी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संदेश दिया। विद्यार्थियों ने करीब 150 फीट लंबी और 125 फीट चौड़ी मानव श्रृंखला बनाकर भारत का मानचित्र तैयार किया। इसके बीच में ‘OUR INDIA, OUR PRIDE’ लिखकर देश के प्रति गौरव की भावना व्यक्त की। विद्यार्थियों ने पूरे आयोजन में अनुशासन और एकजुटता के साथ भाग लिया। मानव श्रृंखला के जरिए तैयार किया गया भारत का नक्शा विद्यालय परिसर में आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया प्रधानाचार्य अमीर अंसारी ने बताया कि आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया। प्रधानाचार्य अमीर अंसारी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है। विद्यालय की ओर से कहा गया कि भारत की विविधता में एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और मानव श्रृंखला के जरिए भारत का स्वरूप बनाना इसी एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी और तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को खास बना दिया।
Source link
150 फीट की मानव श्रृंखला से बनाया भारत का नक्शा:बीच में लिखा- ‘OUR INDIA, OUR PRIDE’
