Headlines

22 जुलाई का राशिफल:मेष और वृष राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है और कन्या राशि वालों को शेयर मार्केट में फायदा मिल सकता है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (22 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 22 जुलाई को धनु राशि वालों को अच्छे प्रोजेक्ट मिलने से इनकम बेहतर हो सकती है। मकर राशि वालों के बिजनेस की उत्पादन क्षमता और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के काम की बड़े अधिकारी तारीफ करेंगे। मेष और वृष राशि वालों की रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। कन्या राशि के लोगों को नई उपलब्धियां मिलने और शेयर मार्केट से फायदा होने के योग हैं।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- गैर जरूरी गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने काम पर फोकस रखने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। मानसिक शांति भी बनी रहेगी। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। अपनी दिनचर्या और काम व्यवस्थित रखने से कई उलझनों से राहत मिलेगी। नेगेटिव- इनकम टैक्स से जुड़ी कोई परेशानी सामने आ सकती है। अपने दस्तावेज और हिसाब-किताब पूरी तरह व्यवस्थित रखें। निजी परेशानियों का नकारात्मक असर बच्चों पर न पड़ने दें। किसी को उधार पैसा देने से भी बचें।

व्यवसाय- कारोबारी परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अपने काम पूरी गंभीरता और ध्यान से करें। धीमी गति से चल रहे कामों में अब सुधार आएगा। ऑफिस में किसी सहयोगी की ईर्ष्या के कारण काम में रुकावट आ सकती है, इसलिए अपनी जिम्मेदारियां सावधानी से पूरी करें। लव- घर में सुख-शांति और अनुशासन का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। रिश्ते में मर्यादा और सावधानी रखें। स्वास्थ्य- काम में रुकावट आने से तनाव और उदासी महसूस हो सकती है। योग, मेडिटेशन और पर्याप्त आराम से राहत मिलेगी। परेशानी लगातार बनी रहे, तो विशेषज्ञ की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए सकारात्मक है। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करें। आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखना और आशावादी बने रहना तरक्की में मदद करेगा। नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान बनाए रखें। इससे सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहने का मौका मिलेगा। सभी काम व्यवस्थित होने के बावजूद मन में अकेलापन या उदासी महसूस हो सकती है। खुद को परिवार और अच्छे दोस्तों से जोड़े रखें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव न करें। रुकी हुई पेमेंट या उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल सकता है। बिजनेस करने वाली महिलाओं को घर और काम के बीच तालमेल बनाने में दिक्कत होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीके में बदलाव से बेहतर नतीजे मिलेंगे। लव- कोई निजी फैसला लेते समय जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। मनोरंजन और परिवार के साथ मौज-मस्ती में भी समय बीतेगा। स्वास्थ्य- मौसम से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। गलत आदतों और नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। खानपान और नींद व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर आपकी मेहनत सफल होगी। आपकी सोच और दिनचर्या में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। समाज में आपके काम और योगदान की तारीफ होगी। नेगेटिव- बेवजह के विवाद में उलझने के बजाय अपने काम में व्यस्त रहें। विवाद का नकारात्मक असर आपकी छवि पर पड़ सकता है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आर्थिक मामले को लेकर किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी भी हो सकती है।

व्यवसाय- बिजनेस में बहुत गंभीरता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा विचार करें। कोई भी छोटा या बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा। लव- जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। युवा प्रेम संबंधों और सोशल मीडिया में जरूरत से ज्यादा समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। नियमित जांच कराते रहें और डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- अपनी समझ के अनुसार फैसले लें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इससे काम आसानी से पूरे कर सकेंगे। अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पूरे ध्यान और समर्पण से काम करें। नेगेटिव- पारिवारिक और निजी समस्याएं बनी रह सकती हैं। संतान के करियर से जुड़ी कोई कोशिश सफल न होने से तनाव होगा। इस समय उसका आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

व्यवसाय- बिजनेस की मौजूदा गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी डील बहुत सावधानी से करें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। मनोरंजन और शॉपिंग में भी समय बीतेगा। स्वास्थ्य- गिरने या वाहन से चोट लगने की आशंका है। कोई जोखिम न लें और वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- कोई मनपसंद काम पूरा हो सकता है। प्रतियोगिता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व विरोधियों पर भारी पड़ेगा। परिवार के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नेगेटिव- अनजान लोगों से दूरी रखें। किसी विवाद के कारण आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। छोटी नकारात्मक बात पर गुस्सा करने से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। अपने व्यवहार में संयम और समझदारी रखें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। संबंध खराब न होने दें, वरना बिजनेस प्रभावित होगा। नौकरी में आपके द्वारा पूरा किया गया कोई महत्वपूर्ण काम कंपनी को फायदा पहुंचाएगा। लव- दांपत्य जीवन में छोटी बातों को लेकर तनाव न बढ़ाएं। अपने स्वभाव में समझदारी और धैर्य लाएं। स्वास्थ्य- तनाव और थकान के कारण सिरदर्द या माइग्रेन हो सकता है। पर्याप्त आराम करें और स्क्रीन टाइम कम रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी खास काम को लेकर की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की तारीफ होगी। विनम्रता और समझदारी से फंसा हुआ पैसा वापस मांगने पर सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- इनकम के साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे। जिद्दी व्यवहार आपके लिए ही परेशानी पैदा कर सकता है। अपने स्वभाव और फैसलों पर विचार करना जरूरी है। युवा बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।

व्यवसाय- काम को लेकर आसपास की यात्रा हो सकती है। नई उपलब्धियां मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट और बाजार की तेजी-मंदी से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने में दिक्कत होगी। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। स्वास्थ्य– गिरने या चोट लगने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी तरह का जोखिम न लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी व्यक्ति की मदद से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होने से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक या शांत जगह पर समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में तनाव के बाद समाधान निकल सकता है। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए किसी के बहकावे में न आएं। अचानक कोई गैर जरूरी खर्च भी सामने आ सकता है। अपना बजट बनाकर रखें।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। नुकसान की आशंका बनी हुई है। घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह से समस्या कुछ कम हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव कम रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहें। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण थकान और मानसिक तनाव रहेगा। नियमित योग, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- पारिवारिक और निजी कामों में दिनभर व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ शॉपिंग में भी समय बीतेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी और सम्मान भी मिलेगा। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा सावधान रहें। कोई निजी समस्या मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। मन को स्थिर रखें और हार न मानें। कोई फैसला लेते समय भावनाओं के बजाय शांत दिमाग से काम करें। कुछ समय अकेले रहकर सोचने में बिताएं।

व्यवसाय- कारोबार में मौजूदा स्थिति बनी रहेगी। अपनी बिजनेस योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। दस्तावेजों और पेपर वर्क में सावधानी जरूरी है। लव- दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- गले के संक्रमण को गंभीरता से लें। लापरवाही न करें और खानपान को लेकर खास सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए दिन अनुकूल है। कुछ समय से मन में चल रही उलझन दूर होगी। करीबी लोगों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने से संतोष रहेगा। नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी पर काबू रखें। जरूरत से ज्यादा उत्साह में लिया गया फैसला बनते हुए काम बिगाड़ सकता है। इसका असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान बनाए रखें।

व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं और इसका सकारात्मक असर इनकम पर पड़ेगा। पार्टनरशिप की योजना बन रही है, तो उसे शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस का काम समय पर पूरा न होने से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। लव- घर में सुख-शांति और अच्छी व्यवस्था रहेगी। विवाह के बाहर का संबंध आपके पारिवारिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय निकालें। नियमित जांच कराते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- लंबे समय बाद किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। ऐसा महसूस होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। नकारात्मक सोचने के बजाय काम करने के तरीके में बदलाव करें। घर के बड़े लोगों की सलाह और सहयोग को महत्व दें।

व्यवसाय- मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। सफलता मिलने की संभावना है। बिजनेस की उत्पादन क्षमता में सुधार शुरू होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पुरानी पार्टियों से दोबारा संपर्क करने पर फायदा मिल सकता है। लव- घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ बाहर जाने या लॉन्ग ड्राइव की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- एलर्जी के कारण खांसी, जुकाम, गला खराब या बुखार हो सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल है। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है, जो आरामदायक और सुखद रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। नेगेटिव- पिता या पिता समान व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखें। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बनने दें। मौजूदा कामों पर फोकस रखना जरूरी है। किसी एक विषय में जरूरत से ज्यादा उलझने के कारण मुख्य लक्ष्य से ध्यान भटक सकता है।

व्यवसाय- आपके कारोबारी फैसले फायदेमंद रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित रखें। मशीनरी से संबंधित बिजनेस में नुकसान की आशंका है। नौकरी में आपके काम की बड़े अधिकारी तारीफ करेंगे। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आपसी मतभेदों का असर परिवार की व्यवस्था पर न पड़ने दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यूरिन इन्फेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए दिन अच्छा है। कुछ समय से मन में चल रही उलझन दूर होगी। करीबी लोगों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने से मन में संतोष रहेगा। नेगेटिव- गैर जरूरी गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद हो सकता है। रिश्तों में भी खटास आने की आशंका है। घर के बड़े लोगों का सम्मान करें। निजी समस्या के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का ध्यान भटक सकता है।

व्यवसाय- काम से जुड़ी आसपास की यात्रा भविष्य के लिए अच्छा अवसर लेकर आ सकती है। बीच-बीच में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में किसी तरह की लापरवाही न करें। लव- परिवार और काम के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए कोशिश करनी होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधान रहना होगा। किसी तरह के संक्रमण की आशंका है। लक्षणों को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *