- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (29 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार, 29 सितंबर को मिथुन राशि वालों के नए बिजनेस कॉन्टैक्ट फायदेमंद साबित हो सकते हैं और ज्यादा ऑर्डर मिलने के योग हैं। कर्क राशि के कारोबार में चल रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। कन्या राशि वालों को सरकारी नौकरी में अधिकारियों से शुभ सूचना मिल सकती है।
तुला राशि का उधार दिया या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़ा कारोबार फायदेमंद रहेगा। कुंभ राशि के लोगों के लिए बड़ा निवेश करने का समय अच्छा है और प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका मामला हल हो सकता है। मीन राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धि मिलने और फंसा हुआ पेमेंट वापस आने के योग हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आपकी व्यवहार कुशलता की वजह से रिश्तेदार और मित्र आपकी ओर आकर्षित होंगे। दिनचर्या में कुछ बदलाव आएगा। दिन का काफी समय घर के रखरखाव और व्यवस्था बेहतर बनाने में बीतेगा। नेगेटिव- युवाओं को ध्यान रखना होगा कि मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने से पढ़ाई और करियर प्रभावित हो सकता है। कभी-कभी आपका गुस्सैल रवैया कामों में रुकावट डाल सकता है। इस कमजोरी पर नियंत्रण रखें।
करियर- बिजनेस कॉन्टैक्ट और पार्टियों के साथ मेल-मुलाकात बढ़ाएं। व्यापार से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा करना फायदेमंद रहेगा। कुछ नया शुरू करने की योजना है तो अभी समय अनुकूल नहीं है। सही समय का इंतजार करें। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं को आहत न होने दें। हेल्थ- तनाव, उदासी और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें। सकारात्मक बने रहें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
वृष – पॉजिटिव- लंबे समय से अटके किसी मुद्दे या काम को समझदारी और शांति से निपटाने में सफल रहेंगे। संतान आपकी बात मानेगी। युवाओं का इंटरव्यू में प्रेजेंटेशन अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ विवाद की आशंका है, लेकिन थोड़ी सावधानी और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। बच्चों का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहना भी जरूरी है।
करियर- बिजनेस में लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार में समय खराब न करें। ऑफिस के जरूरी पेपर और फाइलें पूरी रखें। किसी सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति भी बन सकती है। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है और रिश्ता जल्द विवाह की ओर बढ़ने के अवसर बनेंगे। हेल्थ- कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें, वरना समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में हैं। मेहनत और साहस के अनुसार अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और रुके हुए कामों में गति आएगी। नेगेटिव- कभी-कभी शक और वहम करना आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है। पड़ोसी या मित्र के साथ नोकझोंक होने की आशंका है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपने जरूरी कामों पर ध्यान लगाए रखें।
करियर- नए बिजनेस कॉन्टैक्ट बनेंगे और उनसे फायदा मिलेगा। अपने काम की क्वालिटी बेहतर करने से ऑर्डर भी बढ़ सकते हैं। हालांकि किसी जरूरत के कारण लोन लेने की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी होने की आशंका है। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और बढ़ेंगी। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और थायराइड से जुड़ी जांच करवा लें। इस समय ऐसी परेशानी सामने आने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। इससे अच्छी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इससे मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। खर्च अपने बजट के अनुसार ही करें। किसी काम में मन मुताबिक नतीजा न मिलने से उदासी हो सकती है, लेकिन जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा।
करियर- कारोबार में चल रही किसी रुकावट का समाधान आज मिल सकता है। काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने की जरूरत होगी। कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेगा। नौकरी में माहौल व्यवस्थित रहेगा। लव- घर का माहौल खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा। हेल्थ- वायु विकार और जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। बादी बढ़ाने वाली और तली हुई चीजों से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- हर परिस्थिति में खुद को सहज बनाए रखें। इससे पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, उनका समाधान आसानी से मिल सकता है। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में रुकावट आने से मन परेशान हो सकता है। कभी-कभी ज्यादा शक करना दूसरों के लिए भी परेशानी बन जाता है। अपने विचारों में लचीलापन रखें। युवा बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें।
करियर- कारोबार में कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। ज्यादा कामयाबी पाने के चक्कर में गलत रास्ता न अपनाएं, वरना आपकी साख और मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। जरूरी काम दोपहर से पहले निपटाना बेहतर रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। हेल्थ- गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम आज व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सकता है। इससे मन को सुकून मिलेगा। सकारात्मक सोच वाले लोगों से संपर्क बढ़ेगा और ये संबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट में सफल रहेंगे। नेगेटिव- दूसरों की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करना मुश्किल में डाल सकता है। कामों में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो उससे जुड़ी लिखित कार्रवाई जरूर करें।
करियर- बिजनेस की व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर ध्यान दें। विज्ञापन और मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत करें। सरकारी नौकरी करने वालों को उच्च अधिकारियों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लव- अपने मनमौजी स्वभाव में कुछ गंभीरता लाएं और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझें। प्रेमी जोड़ों को मिलने का मौका मिलेगा। हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
तुला – पॉजिटिव- आज प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा और किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। इसके लिए प्रयास करते रहें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नेगेटिव- जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़े लेनदेन में परेशानी हो सकती है। इसलिए किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं और बजट संतुलित रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
करियर- कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कामकाज की व्यवस्था बेहतर होगी। कहीं उधार दिया हुआ या रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों को ज्यादा काम की वजह से तनाव हो सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। हेल्थ- दिनचर्या व्यवस्थित रखें और सही खानपान करें। बदलते मौसम में सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई लक्ष्य हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और खुशी में समय बीतेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- कोई भी फैसला गंभीरता से लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी योजना पर काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जुटाएं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप परिवार में न होने दें, वरना घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
करियर- बिजनेस के काम करने के तरीके में बदलाव आएगा। कुछ नया करने की कोशिश काफी हद तक सफल रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें और खुद निगरानी रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कारोबार आज फायदे में रह सकता है। लव- दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। प्रेम संबंधों में बेहतर सामंजस्य से नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- तनाव और थकान से बचें। डायबिटीज वाले लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। एसिडिटी की समस्या हो तो खानपान में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- कोई छोटी यात्रा फायदेमंद हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। घर में बदलाव या नवीनीकरण की योजना बन सकती है। इन योजनाओं पर काम करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी ध्यान रखें। नेगेटिव- फैसला लेते समय सावधानी रखें। लापरवाही की वजह से किसी लेनदेन में नुकसान होने की आशंका है। इसलिए सतर्क रहें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
करियर- कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया परेशानी बढ़ा सकता है। सभी काम अपनी निगरानी में करवाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में अतिरिक्त काम होने से कुछ काम घर पर भी करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। घर का माहौल संतुलित रखने के लिए अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी होगा। हेल्थ- बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सावधानियों का पालन करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत और बाहरी गतिविधियों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी खास काम के लिए की गई मेहनत सफल होगी। मानसिक सुकून के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताएं। किसी धार्मिक आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है। नेगेटिव- धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। मेहनत के अनुसार नतीजे पाने के लिए लगातार प्रयास करना होगा। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन परेशान हो सकता है। जरूरत होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
करियर- कारोबारी व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे। मशीनरी से जुड़े बिजनेस में सुधार के लिए खर्च करना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान देने से फायदेमंद स्थिति बनेगी। ऑफिस में फाइनेंस से जुड़े काम सावधानी से करें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तालमेल की कमी हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- मौसम का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है। ज्यादा भीड़भाड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। बड़ा निवेश करने के लिए समय अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला रुका हुआ है तो आज उसके हल होने की अच्छी संभावना है। नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान दें, लेकिन अपने व्यक्तिगत कामों को भी समय दें। दूसरों के मामलों में न उलझें। किसी विवाद की स्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
करियर- बिजनेस में मेहनत और परिश्रम की जरूरत रहेगी, लेकिन इससे कोई उपलब्धि भी जरूर मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के सामने किसी काम को लेकर अचानक परेशानी आ सकती है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। संबंधों में मधुरता बढ़ाने के लिए साथ समय बिताएं। कहीं घूमने जाना या एक-दूसरे को उपहार देना माहौल बेहतर कर सकता है। हेल्थ- घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में समय बीतेगा। इससे आप खुद को हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। मेहनत और समझदारी से कोई खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर घबराने या चिड़चिड़ाने के बजाय धैर्य रखें। जल्दबाजी और लापरवाही से काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह खर्च पर नियंत्रण रखें, वरना आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
करियर- बिजनेस में कोई उपलब्धि मिल सकती है और आपके प्रयासों का अच्छा नतीजा मिलेगा। कहीं पेमेंट अटका हुआ है तो आज उसकी वापसी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। हेल्थ- थकान की वजह से सिरदर्द या ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी परेशानी हो सकती है। पर्याप्त आराम करें और मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

