![]()
पंचकूला में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के दरभंगा निवासी एक युवक को 4 देसी कट्टों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज किशोर उर्फ राज के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पिंजौर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमांडो कॉम्प्लेक्स के सामने हथियारों की सप्लाई करने के लिए संदिग्ध हालत में खड़ा था। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 4 अवैध देसी कट्टे बरामद हुए। मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के मुताबिक, 1 अगस्त को क्राइम ब्रांच-1 को आरोपी के हथियार सप्लाई करने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में चंडीमंदिर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चारों देसी कट्टे कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का फोकस हथियारों के मुख्य सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने पर है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
4 देसी कट्टों के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार:पंचकूला पुलिस ने 7 दिन के रिमांड पर लिया; बैग में लेकर खड़ा था
