Headlines

7 अक्टूबर का राशिफल:मकर वालों को मिल सकती है बड़ी डील, वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (7 October 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 7 अक्टूबर को मकर राशि वालों को दूरदराज के संपर्कों से बड़ी बिजनेस डील मिलने की संभावना है। कर्क राशि के प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े कारोबार में मुनाफा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों को कारोबार में नई उपलब्धियां और तरक्की के मौके मिल सकते हैं।

वृष राशि के विदेशी व्यापार में तेजी आएगी। धनु राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सिंह राशि के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार में भी फायदे की स्थिति बनेगी। वहीं मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े काम लाभदायक रहेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता रहेगी और अपने काम पूरे जोश के साथ पूरा कर पाएंगे। घर के लिए कोई नई चीज खरीदी जा सकती है। अपनी योग्यता और क्षमता लोगों के सामने रखने का अच्छा समय है। नेगेटिव- टालमटोल से अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। कोई बड़ा झूठ भी परेशानी बढ़ा सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। विद्यार्थी और युवा मौज-मस्ती में अपने भविष्य को नजरअंदाज न करें।

करियर- कारोबार में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन आमदनी सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी या किसी ऑर्डर की डील करते समय कागजों की अच्छी तरह जांच करें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से फायदा हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है, लेकिन मामला जल्दी शांत हो जाएगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। हेल्थ- बदलते मौसम से बचाव रखें। सिरदर्द या ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- समय का सही उपयोग करने से अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातें सामने आने से किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। बेहतर होगा कि निजी कामों में व्यस्त रहें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है।

करियर- विदेशी व्यापार में तेजी आएगी। मार्केटिंग के काम फिलहाल रोककर कार्यस्थल पर ज्यादा समय देना बेहतर होगा। काम की व्यस्तता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण फैसले सफल हो सकते हैं। कर्मचारियों के सम्मान का भी ध्यान रखें। लव- पति-पत्नी आपसी समझ से समस्याएं सुलझाएं। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। हेल्थ- दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। मौजूदा वातावरण को देखते हुए सावधानी जरूरी होगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का काफी हद तक समाधान मिलेगा। इससे आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में योगदान बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। नेगेटिव- गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। भूमि से जुड़ा विवाद सुलझाने में अभी परेशानी रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा फिलहाल टालना बेहतर होगा।

करियर- कारोबारी स्थिति फिलहाल सामान्य रहेगी। धैर्य बनाए रखें। नए काम की योजना में देरी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से रिश्ते में अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं को डेटिंग का मौका मिल सकता है। हेल्थ- इलेक्ट्रिकल उपकरण इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। चोट या दुर्घटना की आशंका है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। घर के वरिष्ठ लोगों से सही मार्गदर्शन मिलेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- अपने स्वभाव पर ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत परेशानी पैदा कर सकती है। किसी मित्र के स्वार्थी व्यवहार से संबंध प्रभावित हो सकते हैं। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।

करियर- कारोबार में स्टाफ पर आपका अच्छा नियंत्रण रहेगा। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। जरूरी फाइल और दस्तावेज संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका है। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। हेल्थ- तनाव या उदासी जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी बात साझा करना उपयोगी रहेगा। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। सोच-समझकर किया गया काम आगे फायदा देगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। रोजमर्रा के काम भी अच्छे से पूरे होंगे। नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ लेनदेन में सावधानी रखें। किसी साजिश या गलत व्यक्ति की वजह से परेशानी हो सकती है। बुरी संगत से दूर रहें। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

करियर- नया काम या बिजनेस योजना आगे बढ़ाने में अनुभवी लोगों की सलाह मदद करेगी। कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। लव- वैवाहिक जीवन की गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। हेल्थ- पुरानी शारीरिक परेशानी से कुछ राहत मिल सकती है। इलाज और आराम को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही काम की योजना बना लें। कोई लाभदायक जानकारी मिल सकती है। घर की पुरानी गलतफहमियां आपकी कोशिश से दूर हो सकती हैं। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें, नुकसान की आशंका है। ज्यादा बहस से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। संभव हो तो अनावश्यक यात्रा टाल दें।

करियर- कार्यस्थल पर साफ-सफाई और रखरखाव के कामों में समय लग सकता है। जरूरी चीजें खुद संभालकर रखें। ऑफिस में किसी सहकर्मी से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। फाइल और कागज व्यवस्थित रखें। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हो सकती है। समस्या शांत तरीके से सुलझाएं। हेल्थ- नींद की परेशानी से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से कई समस्याओं का समाधान निकलेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। कुछ कामों में रुकावट आएगी, लेकिन समय रहते समाधान भी मिलेगा। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।

करियर- नए बिजनेस काम में फिलहाल ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों के साथ भरोसा और तालमेल बनाए रखना परेशानी कम करेगा। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। घर में धार्मिक गतिविधियों से सकारात्मक माहौल बनेगा। हेल्थ- शरीर में आलस और सुस्ती रह सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय की विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा। अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई समस्या हल हो सकती है। काम पर ध्यान बेहतर रहेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- अपनी क्षमता के अनुसार ही वादा करें। दूसरों की जिम्मेदारियां जरूरत से ज्यादा न लें। कमजोरी और थकान के कारण उन्हें पूरा करना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थी बेकार की गतिविधियों से बचें।

करियर- कारोबार में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आपके काम की तारीफ होगी। तरक्की के अच्छे योग हैं। ऑफिशियल मीटिंग में दूसरों की बातों के बीच दखल देने से बचें। लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। घर की देखरेख और व्यवस्था के लिए भी समय निकालें। हेल्थ- छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन जल्दी नियंत्रण में आ जाएंगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से संपर्क बढ़ेंगे। कोई मुश्किल काम आसान होने से संतुष्टि मिलेगी। रोजमर्रा के काम सहजता से पूरे होंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- कभी-कभी खालीपन महसूस हो सकता है। गैरकानूनी कामों से पूरी तरह दूर रहें। अपनी प्रगति के लिए खुद की जरूरतों और लक्ष्यों को भी महत्व दें।

करियर- बिजनेस में बदलाव की योजनाओं पर फोकस रखें। ये बदलाव नई उपलब्धियां दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी वरिष्ठ अधिकारी से विवाद न करें, वरना नुकसान हो सकता है। लव- मुश्किल समय में परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। हेल्थ- काम के दबाव से नींद की परेशानी और बेचैनी हो सकती है। सकारात्मक गतिविधियों के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और नए अवसर मिलेंगे। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी। वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है। नेगेटिव- उधार के लेनदेन से बचें। किसी खास व्यक्ति की आलोचना से मन दुखी हो सकता है। खुद को उपयोगी कामों में व्यस्त रखें। मानसिक शांति के लिए शांत या आध्यात्मिक जगह पर समय बिताना अच्छा रहेगा।

करियर- बिजनेस से जुड़े फैसले खुद लेना बेहतर रहेगा। काम करने के तरीके में सुधार की जरूरत है। दूर के संपर्कों के जरिये बड़ी डील मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। लव- बिजनेस और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। परिवार का कोई महत्वपूर्ण काम आपके मार्गदर्शन में पूरा होगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सिर्फ काम की अधिकता से हल्का तनाव हो सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- रुका हुआ कोई काम बनने की संभावना है। पूरे मन से अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें। निजी बातें दूसरों से शेयर न करें। शांत तरीके से काम करने पर उम्मीद से बेहतर सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- पैसों के कारण किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। धैर्य रखें। नकारात्मक लोगों और गलत गतिविधियों से दूरी बनाए रखें।

करियर- बिजनेस में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन धैर्य से व्यवस्था संभाल पाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में फाइनेंस से जुड़ी लापरवाही न करें। लव- परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। हेल्थ- गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। तनाव और ज्यादा सोचने से सेहत प्रभावित होगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी रहेगी और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। युवा अपनी प्रतिभा पहचानकर सही दिशा में मेहनत करें तो तरक्की मिल सकती है। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान और देखभाल का ध्यान रखें। फाइनेंस का हिसाब करते समय सावधानी बरतें। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है।

करियर- पारिवारिक व्यस्तता के कारण कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन फोन कॉल के जरिये ज्यादातर काम चलते रहेंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने से खुशी होगी। हेल्थ- खानपान का खास ध्यान रखें। बदलते मौसम के कारण सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *